कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास हुए पंचतत्व में विलीन, हजारों लोगों ने दी उन्हें अन्तिम विदाई।
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/0-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/03028300-d5bf-403e-a451-a41319811f3b.jpg)
भिकियासैण (अल्मोड़ा) कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास आज पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनका सरयू-गोमती तथा विलुप्त सरस्वती नदी के संगम तट पर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके शव यात्रा में बागेश्वर की सड़कों पर लोगों का हुजुम उमड़ आया। उनकी चिता को उनके पुत्र गौरव व भाष्कर ने गमगीन माहौल में मुखाग्नि दी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्या, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण समेत कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, जिलाधिकारी अनुराधा पाल व एसपी ने भी पुष्पचक्र चढ़ाया। जबकि पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी है।
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/2_20230423_141817_0001-1024x1024.png)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/b9236930-0fe7-4758-8745-bbeebf9b88a4.jpg)
कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास के आकस्मिक निधन पर भाजपा मण्डल ने नगर के नरसिंह वैंकट हाल में शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रानीखेत लीला बिष्ट ने कहा सादगी व सरल स्वभाव के धनी चंदनराम दास का उत्तराखण्ड की राजनीति में अहम स्थान रहा है। उन्होने मंत्री रहते हुये जन हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिये हैं। उनके निधन से प्रदेश व पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुयी है। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट, मण्डल अध्यक्ष दरबान बिष्ट, भूपाल रौतेला, मदन मेहरा, सुरेंद्रसिंह, बीर बिष्ट, गोपाल जीना, बालम नाथ, बालमनाथ, जीवनसिंह, हरीश बंगारी आदि रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/png_20230423_142022_0000-1024x1024.png)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/1-6-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/3-1-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/2-3-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/14-April-23-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/3-2-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/11-2-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/9-2-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/6-3-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/2-4-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/8-2-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/4-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/5-2-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/7-2-1024x1024.jpg)