गिरधर बिष्ट बने भाजपा आईटी विभाग के जिला संयोजक, विधायक सहित कई गणमान्य लोगों ने ढेर सारी बधाई देकर दी शुभकामनाएं।

भिकियासैण (अल्मोडा़) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन ने आज भाजपा आइटी विभाग के जिला संयोजको व सहसंयोजकों की घोषणा कर दी है। इसी क्रम में रानीखेत जिले के संयोजक गिरधर बिष्ट निवासी ग्राम -कनोडी़ मांसी व सहसंयोजक तारा सिंह नेगी को बनाया गया। नव मनोनित जिला संयोजक गिरधर बिष्ट ने प्रदेश संगठन के सभी पदाधिकारियों का दिल से आभार व्यक्त किया है, तथा उन्होंने कहा है कि संगठन को आइटी क्षेत्र में मजबूत करने के लिए बृहद स्तर पर कार्य किया जाएगा। श्री बिष्ट को उनके इस आईटी विभाग की जिम्मेदारी दिये जाने पर यहां विधायक रानीखेत डा. प्रमोद नैनवाल, विधायक सल्ट महेश जीना, प्रदेश विभाग प्रभारी अनिल शाही, जिला अध्यक्ष लीला बिष्ट, महामंत्री विनोद भट्ट, जिला उपाध्यक्ष सुभाष बिष्ट, सुरेन्द्र संगेला, जिला मंत्री प्रमोद जोशी, महामंत्री दीपक नेगी, चंदन बिष्ट, विजय बजेठा, उमराव सिंह नेगी, नंद किशोर, मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश फुलोरिया, नारायण रौतेला, धीरेंद्र मठपाल, हरीश उपाध्याय, ललित बिष्ट आदि ने उन्हें ढेर सारी हार्दिक बधाई देकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। वहीं उनके गृह क्षेत्र सहित उनके पार्टी कार्यकर्ताओं व शुभचिन्तकों ने ढेर सारी बधाई दी है।

रिपोर्टर- एस. आर. चंद्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!