मुखानी चौराहा अब परशुराम चौक के नाम से जाना जायेगा, मेयर डॉ. रौतेला ने किया अनावरण।

हल्द्वानी (नैनीताल) शहर का व्यस्ततम मुख्य मुखानी मार्ग चौराहा अब परशुराम चौक के नाम से जाना जायेगा। परशुराम जन्मोत्सव के मौके पर मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला ने इसकी स्वीकृति दे दी है। क्षेत्र की जनता ने मुखानी चौराहा को परशुराम चौक की स्वीकृति देने पर मेयर का खूब आभार जताया है। शुक्रवार को मुखानी चौराहे पर भगवान परशुराम चौक का मेयर डॉ. रौतेला ने अनावरण किया। इस मौके पर अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष हेम भट्ट, कौस्तुभ चंदोला, हरीश पांडे, बृजेश तिवारी, करुणा शंकर कांडपाल, रविंद्र, सुनील बमेठा, तारू तिवारी, राकेश जोशी, संजीव शर्मा, मीरा उनियाल, अंजू पंत, रिया फुलारा, हेमा जोशी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चंद्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!