पर्यावरण जागरुकता पर पर्यावरण को अच्छा बनाये रखने के क्रम में राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट के बच्चों ने ली शपथ।

भिकियासैण (अल्मोड़ा) राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट में लाइफ मिशन के तहत बच्चों द्वारा पर्यावरण को संरक्षित रखने की प्रतिज्ञा ली गयी। पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता के संबंध में अध्यापक डीएस गिरी, शिक्षक कृपाल सिंह शीला व सतीष कुमार ने बच्चों को विस्तार से जानकारी दी गयी। सभी बच्चों को अल्मोडा के शिखर होटल के आँनर राजेश बिष्ट ने बच्चों के शिक्षा उन्नयन के लिए धनराशि दी गयी, जिससे सभी 51 बच्चों को ज्यामिति बाँक्स, पुस्तकें, पैन, पैंसिल आदि दी गयी, शेष राशि से राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा की पुस्तकें दी जायेगी। सभी विद्यालय परिवार ने श्री बिष्ट का आभार जताया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक डी.एस गिरी, शिक्षक कृपाल सिंह शीला, शिक्षक सतीश कुमार, सन्तोषी देवी, नन्द किसोर उप्रेती, केडी धौलाखोडी, रामदत्त, दमयन्ती देवी, पुष्पा देबी, हेमा देवी आदि उपस्थित थे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!