एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में स्थाई/अस्थाई अतिक्रमण हटाने हेतु थाना प्रभारियों को दिए आवश्यकीय निर्देश।
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/0-1024x1024.jpg)
भिकियासैण (अल्मोड़ा) एसएसपी अल्मोड़ा रचिता जुयाल द्वारा जनपद में स्थाई/अस्थाई अतिक्रमण को हटाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी के अनुपालन में रविवार को थाना देघाट पुलिस तथा राजस्व विभाग ने संयुक्त रुप से अभियान चलाकर मुख्य बाजार देघाट, भरसोली व सुरमौली बाजार में स्थानीय दुकानदारों व लोगों द्वारा सड़क मार्ग पर किये गये अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया, तथा सम्बन्धित लोगों को भविष्य में अतिक्रमण करने पर चालानी कार्यवाही की सख्त हिदायत दी गई।
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/2_20230423_141817_0001-1024x1024.png)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/05/cf4e5d26-7f2b-41d9-8071-bf42768c49a0.jpeg)
उक्त कार्यवाही के दौरान थानाध्यक्ष देघाट राहुल राठी उपनिरीक्षक जीवन सामंत, नायब तहसीलदार स्याल्दे दीवान गिरी गोस्वामी, कानूनगो हरिकिशन सहित थाना देघाट का पुलिस बल मौजूद रहा।प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत अरुण कुमार के नेतृत्व कोतवाली पुलिस द्वारा छावनी परिषद की टीम के साथ संयुक्त रूप से रानीखेत बाजार में सड़क किनारे अस्थाई अतिक्रमण के विरुद्ध भी अभियान चलाकर कार्यवाही गई। दुकानदारों द्वारा दुकान से बाहर सड़क किनारे लगाये गये सामान को कैंट बोर्ड द्वारा जब्त किया गया। उक्त अभियान के दौरान अवैध अस्थाई अतिक्रमण करने पर सात व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए 1750 रूपये धनराशि वसूली गयी।इधर शनिवार को थाना सल्ट पुलिस व तहसीलदार सल्ट के नेतृत्व में अतिक्रमण को हटाने हेतु अभियान चलाकर सल्ट क्षेत्र में कस्बा मौलेखाल, जालीखाल व शशिखाल में स्थानीय लोगों व दुकानदारों द्वारा सड़क मार्ग पर किए गये अतिक्रमण को हटाया गया, तथा भविष्य में अतिक्रमण करने पर चालानी कार्यवाही की कडी़ हिदायत दी गई।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/png_20230423_142022_0000-1024x1024.png)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/1-6-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/3-1-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/2-3-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/14-April-23-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/3-2-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/11-2-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/6-3-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/9-2-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/2-4-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/8-2-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/4-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/5-2-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/7-2-1024x1024.jpg)