मानिला के गीता भवन में महाजनसम्पर्क अभियान के तहत सम्मेलन किया आयोजित, मौजूद रहे प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल।

भिकियासैण (अल्मोड़ा) महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा जिला रानीखेत के बिधान सभा सल्ट के मानिला मण्डल में गीताभवन में आयोजित किया गया।जिसमें सल्ट,स्याल्दे, चित्रकूट,मछोड,व मानिला मण्डलो से आए भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल का कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से जोर दार स्वागत किया, तत्पश्चात दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया गया।

मुख्य बक्ता बलवंन्त भौर्याल ने कहा कि मोदी सरकार को 30 मई को नौ बर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर पार्टी द्वारा 30 मई से 30 जून तक महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें मोदी सरकार के 9 बर्षो में किए गए ऐतिहासिक बिकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए बिधिध कार्यक्रम चलाए गये है। उन्होंने कहा इसी के तहत प्रत्येक बिधान सभा में बरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भाजपा के बरिष्ठ सीनियर कार्यकर्ताओं के बीच सरकार की उपलब्धियों को रख कर जन जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, भाजपा बर्तमान में सबसे बड़ी तथा अनुशासित पार्टी है, जो नेशन फर्स्ट के सिद्धांत पर चलती है,इस लिए भाजपा का कार्यकर्ता होना गर्व का बिषय है।

सम्मेलन में बिधायक सल्ट महेश जीना, जिला संयोजक पूरन रजवार,बिधान सभा संयोजक रमेश करगेती, नरेन्द्र भण्डारी, देबी दत्त शर्मा, भगवत बोरा, गोबिंद सिंह, पूरन अधिकारी, रमेश लखचौरा, महेंद्र सिंह, बिनोद ध्यानी, किशोर स्नेही, बिरेंद्र बिष्ट, चंन्दा पटवाल आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!