उपनल कार्यालय हल्द्वानी में मनाया गया पर्यावरण दिवस।

हल्द्वानी (नैनीताल) उपनल कार्यालय मे सभी लोगों द्वारा धूमधाम से पर्यावरण दिवस मनाया गया। कर्नल आलोक पाण्डे (अ0 प्रा0), मुख्य परियोजना अधिकारी उत्तराखण्ड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लि0 (उपनल), कार्यालय हिमगिरी आदर्श नगर पीलीकोठी हल्द्वानी द्वारा पर्यावरण दिवस पर अपने विचार रखे। उनके द्वारा कहा गया कि धरती को इंसान के रहने योग्य बनाने के लिए प्रकृति व पर्यावरण को सुरक्षित रखना चाहिए। पर्यावरण और धरती जीवन जीने के लिए सबसे जरूरी चीजें उपलब्ध कराती है, जैसे सांस लेने के लिए हवा और पेट भरने के लिए भोजन पानी। हालांकि धरती को जीने के लिए एक अच्छे वातावरण की जरूरत होती है, जो प्रकृति देती है। प्रकृति हमें जीने के लिए बहुत कुछ देती है, बदले में हम अज्ञानतावश प्रकृति का दोहन करते हैं, जिससे पर्यावरण प्रदूषित होता है।

प्रकृति को नुकसान होने से जनजीवन खतरे में पड़ जाता है, हमारा कर्तव्य है कि पौधों को अधिक से अधिक रोपित करें। अपने घर से निकलने वाले कचरे सूखा व गीला इधर उधर न फेंके, इसका निस्तारण ठीक से करें। सभी के जीवन के लिए शुद्ध वायु आवश्यक है, सांस लेने के लिए हवा चाहिए, लेकिन अगर यह हवा दूषित हो तो श्वास संबंधी समस्याएं होने लगती है। ऑक्सीजन की जरूरत को पूरा करने के लिए पेड़ पौधों की कटाई नहीं होनी चाहिए और अधिक से अधिक पौधारोपण अपने आसपास करें। पलास्टिक या पॉलीथिन के उपयोग को बंद करने के साथ ही पेपर बैग या कपड़े के बैग का इस्तेमाल करें।

वर्तमान में दिन प्रतिदिन पर्यावरण में हो रहे बदलाव को देखते हुए इसे वचाने हेतु विशेष ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है, जिससे हम अपने आने वाले पीढियों को बचा सकें, साथ ही सभी को प्रर्यावरण को बचाने हेतु प्रेरित करें। इस अवसर पर उनके द्वारा पौधे को रोपित करते हुए कर्मचारियों को फलदार एवं अशोका के पेड़ अपने घरो में लगाये जाने हेतु वितरित किये गये। इस मौके पर उपनल कर्मचारी श्नारायण सिंह, महेश चन्द्र लोहनी, श्रीमती अनीता राणा, राजेन्द्र सिंह भण्डारी, पंकज मासीवाल, लक्ष्मण सिंह, गणेश गिरी, विनोद महरा, गोकुल सिंह, इन्द्र सिंह कार्की, हिमांशु अधिकारी, श्रीमती अल्का भाकुनी, सुरेन्द्र सिंह, नवीन जोशी, श्री सुरेन्द्र सिंह एवं धीरज विद्यार्थी, वाहन चालक हायर द्वारा अपनी सहभागीता दी गयी।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!