सल्ट विधायक महेश जीना ने मरचूला भिकियासैण (शिव मंदिर) मोटर मार्ग से लिंक मार्ग सबोली रौतेला का विधिवत शुभारंभ किया।
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/0-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/06/WhatsApp-Image-2023-06-23-at-06.33.42-1024x576.jpeg)
भिकियासैण (अल्मोड़ा) सल्ट विधायक महेश जीना ने आज गुरुवार को मरचूला-भिकियासैंण मोटर मार्ग (शिव मंदिर) से लिंक मार्ग ग्राम सबोली -रौतेला को जोड़ने हेतु संपर्क मार्ग का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गांव की वरिष्ठ बुजुर्ग 102 वर्षिया महिला ने नारियल तोड़कर संपर्क मार्ग का शुभारंभ किया। इस सम्पर्क संपर्क मार्ग के बनने से गांव वालों ने ढोल नगाड़े के साथ विधायक जीना का स्वागत किया, और उनका क्षेत्रीय जनता ने आभार जताया।
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/2_20230423_141817_0001-1024x1024.png)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/06/f1479201-f4e3-49d5-8754-3856d6c19399-1024x576.jpeg)
सभी गांव वालों ने इस मौके पर मिठाईयां बांटी व खुशी जताई। विधायक महेश जीना ने सभी ग्राम वासियों को शुभकामनाएं देकर कहा कि वे क्षेत्र के विकास में तत्परता से काम करगें। इस मौके पर प्रधान पुष्कर नाथ गोस्वामी, लाल सिंह, मोहन सिंह, धन सिंह, बलवंत सिंह, महेश नाथ, हरी सिंह आदि भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रहे।
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/png_20230423_142022_0000-1024x1024.png)