देवी मंन्दिर देघाट में चल रही श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन श्रवण करने पहुँची लोगों की भीड़।

भिकियासैण/स्याल्दे। विकास खंड स्याल्दे के सुप्रसिद्ध देवी मंदिर देघाट मे श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन लोगों की काफी भीड़ रही। चतुर्थ दिवस की कथा में कथा ब्यास राजेंन्द्रानन्द जी महाराज द्वारा परिक्षित के जन्म की कथा तथा परिक्षित को मिले श्राप के निवारण हेतु बेद ब्यास के पुत्र सुखदेव महाराज द्वारा श्रीमद् भागवत की कथा श्रवण करा कर परिक्षित को प्राप्त श्राप का निवारण की कथा तथा कृष्ण जन्म की कथा को बिस्तार से सुनाया।

आज कथा में देघाट, गंगानगर, बसनलगांव, लालनगरी, गोलना, कुमालेश्वर भरसोली, कोटसारी, फतेहपुर आदि गांवों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। कथा में प्रतिदिन सुबह यज्ञ हवन पूजा तथा कथा के पश्चात भण्डारे का आयोजन होता है। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष किशन सिंह मैठानी, नारायण सिंह, अशोक तिवारी, पूरन रजवार, बचे सिंह पालीवाल, सुरेंद्र गोयल, रामानन्द, प्रकाश लखेड़ा, शंकर दत्त, पूरन चंद भृकनी, अशोक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!