रामनगर में खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में महिला का कत्ल करने वाले पांच आरोपी हुए गिरफ्तार।

रामनगर (नैनीताल) खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बीच महिला की हत्या का पुलिस ने ‌खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 6 जुलाई को डायल 112 के माध्यम से ग्राम देवीपुर बासीटीला में दो पक्षो में खेत की मेड़ को लेकर झगड़े की सूचना प्राप्त हुई थी। झगड़े के एक पक्ष के हरपाल सिंह पुत्र मवासी नि0 उपरोक्त तथा उसके पुत्र अमित व बहुओ राजवाला व राशु तथा रिश्तेदार गीता द्वारा पड़ोस में रहने वाले भूपेन्द्र कुमार की माँ पार्वती देवी व उसके भाई चन्द्रशेखर पर जान से मारने की नियत से लाठी डण्डो व फावड़ो से हमला किया गया, जिससे दोनों वही खेत पर अचेत अवस्था में गिर गए, जिनको उपचार हेतु सरकारी अस्पताल रामनगर ले जाया गया, तो चिकित्सको द्वारा भूपेन्द्र उपरोक्त की माँ पार्वती देवी को मृत घोषित कर दिया तथा घायल चन्द्र शेखर की चोटो को गम्भीर बताते हुए उसे चिकित्सकों द्वारा उपचार हेतु हायर सेन्टर रैफर कर दिया गया।

स्थानीय पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में नामजद उपरोक्त सभी पांच अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा , 03 डण्डे व 01 बेस बाल बैट बरामद किया गया है। अभियुक्तगणों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है।
1. हरपाल सिंह पुत्र मवासी सिंह नि0 देवीपुर बासीटीला रामनगर
2. अमित कुमार पुत्र हरपाल सिंह नि0 उपरोक्त
3. राजबाला पत्नी श्री मोहन सिंह नि0 उपरोक्त

बरामद सामान में घटना में प्रयुक्त 01 अदद फावड़ा, 03 डन्डे व 01 बेस बाल बैट।
आरोपियों को गिरफ्तार करनै वाली टीम में,
1. श्री अरुण कुमार सैनी कोतवाली प्रभारी रामनगर,
2. व0 उ0 नि0 श्री अनीस अहमद,
3. उ0 नि0 रविन्द्र राणा,
4. उ0 नि0 तारा सिंह राणा,
5. हे0 कानि0 हेमन्त सिंह,
6. कानि0 विजेन्द्र सिह,
7. कानि0 ललित राम,
8. म0 कानि0 भारती शामिल है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!