विकासखंड स्याल्दे क्षेत्र की कई मोटर मार्गों को मिली स्वीकृति, जल्दी होगा कार्य शुरु, विधायक का जताया आभार।

भिकियासैण/स्याल्दे। विकास खण्ड स्याल्दे क्षैत्र में कई मोटर मार्गों को स्वीकृति मिल जाने से क्षैत्रीय जनता काफी खुश है, जिस पर उन्होंने विधायक सल्ट का धन्यवाद कर उनका आभार जताया है। मुख्य रुप से रुचियाखाल – गंगाझला – कन्होणी – तिमलखेत मोटर मार्ग, तिमलटनोला – महंग्यारी- विरोट – तलाई मोटर मार्ग, नागचूलाखाल – कल्याणलिगुणा – चंथरखाडी मोटर मार्ग शामिल है। मा. विधायक महेश जीना जी ने कहा कि इन क्षैत्रो में कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जायेगा। उन्होने कहा कि कई सालो से फौरिस्ट विभाग के कारण रोड लटकी थी, लेकिन अब दिक्कते समाप्त हो गयी है। विधायक श्री जीना के क्षेत्र के विकास को निरंतर गति देने में जो अथक प्रयास किया गया है, उसे समस्त क्षेत्रवासी कभी नहीं भूलेगे।

इसी खुशी में भाजपा मंडल अध्यक्ष स्याल्दे व प्रधान तलाई कुन्दन लाल, मीडिया प्रभारी व व्यापार मंडल स्याल्दे अध्यक्ष दर्शन जोशी, जिला महामंत्री एड. पूरन रजवार, व्यापार मंडल अध्यक्ष देघाट अशोक तिवाडी, महिला मोर्चा अध्यक्ष जानकी वंगारी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री रजनी पपनोई, शक्ति केन्द्र के प्रभारी सुरेन्द्र वंगारी, मंडल महामंत्री सुरेन्द्र घुघत्यात, ग्राम प्रधान चंथरखाडी सुरेन्द सिह, पैठाना बूथ के अध्यक्ष गिरीश उप्रेती, पूर्व प्रमुख राधारमण उप्रेती, ग्राम प्रधान कन्होंणी कृपाल सिह, भगत खाती, गंगा झला, दौलत खाती, गंगाझला ग्राम प्रधान,महंग्यारी अनीता जोशी, शक्ति केन्द्र महग्यारी संयोजक भूपाल नेगी, किसान मोर्चा अध्यक्ष केशव गिरी, अनु. मोर्चा अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार तलाई, बूथ अध्यक्ष प्रकास जोशी, सरपंच महग्यारी दीप जोशी, सरपंच तलाई मेघा देवी, पूर्व प्रधान तलाई गंगा देवी नन्दन सिह मंगच्वाडी स्याल्दे, चन्दन सिह जमनाल कन्होणी, हीरा सिह, माधो सिह आदि सभी क्षेत्रीय जनता ने विधायक जीना का तहे दिल से धन्यवाद किया है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Loading

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!