मा. मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव पर लगे देघाट में स्टॉल।

भिकियासैण/स्याल्दे। मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव कार्यक्रम विकास खण्ड स्याल्दे के देघाट में माँ देवी मदिर में सहकारिता के अन्तर्गत महिला समूहो ने साग शब्जी सहित विभिन्न स्टाल लगाये। मा. विधायक सल्ट महेश जीना ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक जीना व भाजपा जिलाध्यक्ष रानीखेत श्रीमती लीला बिष्ट ने स्टॉलों का निरीक्षण कर हाथ से वनी पिरुल कि राखियाँ व अन्य उत्पादो को देखकर महिलाओं को धन्यवाद देकर उनके उत्पादों की खूब सराहना की। पूरे दिन बाजार में लगे उत्पाद आकर्षण का केन्द्र रहे।
समूहों के स्टॉल पर महिलाओ द्वारा लोकल वोकल सब्जी के अनेक प्रकार के फल स्टॉल भी लगाये गये। इस मौके पर परियोजना से बृज मोहन पटवाल, आजिविका से सुनील कुमार, उमा, अन्जू मनराल, जानकी वंगारी, हंसी सजवाण,एनआरएलएम से नवीन चन्द्र काणपाल, राधा ,वसन्ती देवी,सरिता मावडी, चम्पावती, हेमा बिष्ट, सहित भाजपा के जिला महामंत्री पूरन रजवार मंडल अध्यक्ष कुन्दन लाल, जिला उपाध्यक्ष देवीदत्त शर्मा, अध्यक्ष व्यापार मंडल स्याल्दे दर्शन जोशी, हरीश विष्ट महामंत्री, हरीश बंगारी बीडीओ भीम सिह नेगी, पंचायत नवीन जोशी, कैलाश लखचौरा, प्रधान अशोक तिवाड़ी, भैरव दत्त ढौडियाल, रजनी पपनोई सहित कई लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण





















