विकास खंड स्याल्दे में संस्कृत भाषा को लेकर हुए विभिन्न प्रतियोगिता।

भिकियासैंण/स्याल्दे। उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी हरिद्वार के तत्वावधान में खण्ड स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का दो दिवसीय कार्यक्रम विकास खंड स्याल्दे के स्वतन्त्रता संग्राम सैनानी बद्री दत्त कांडपाल रा. बा. इ. कॉलेज स्याल्दे में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में वक्ता हेम जोशी ने ने कहा कि संस्कृत भाषा आदि काल से चली आ रही है, इस भाषा को देव भाषा के रूप में एक धरोहर के रूप में संजोजन इसका जोर शोर से प्रचार -प्रसार करना चाहिए। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि संस्कृत भाषा का समग्र विकास के लिए हम सबको काम करना चाहिए।

कार्यक्रम में सभी विद्यालयों के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का संचालन संचालन अध्यापिका आशा जोशी ने किया। विकास खंड से लगभग 22 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष कुन्दन लाल व राधा रमण उप्रेती, प्रेम गिरी गोस्वामी, मीडिया व व्यापार मंडल के अध्यक्ष दर्शन जोशी, खण्ड शिक्षा अधिकारी बन्दना रोतेला, प्रधानाचार्या स्वेता टम्टा, आशा जोशी, चम्पा नेगी, खण्ड संयोजक शम्बू प्रसाद, किसान मोर्चा के केशव गिरी, भुवन चन्द्र उप्रेती, भगवत सिह बिष्ट, राजेद्र प्रसाद जोशी, प्रधान जसपुर सन्तु रावत, जितेन्द्र रजवार, तनुजा रावत, पुष्पा रावत, गंगा पचोली, गणेश पाठक, संतोष गुप्ता, किरन बिष्ट, संध्या रावत, पूजा, यशोदा आदि भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Loading

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!