हिमशैल शिखर जैसे अटल प्रहरी रहते हुए कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानी वीरों को अल्मोड़ा पुलिस ने किया नमन।
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/10/2f0ec0c9-a125-4284-af29-47da8285286c-1024x683.jpeg)
अल्मोड़ा। वरिष्ट पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र राजगुरु अल्मोड़ा द्वारा पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा में शहीद स्मारक पर उपस्थित पुलिस बल के साथ सम्पूर्ण भारत वर्ष में दिनांक 01.09.2022 से 31.08.2023 तक की अवधि में पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बलों के शहीद हुए कुल 189 अधिकारियों/कर्मचारियों, जिनमें उत्तराखण्ड पुलिस के 4 अधि0/कर्म0गण सम्मिलित है। सभी शहीदों के अमर बलिदान को याद करते हुये शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर उनको शत् – शत् नमन किया गया।
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/10/4615e9f0-6ba8-4446-8686-103f44316ded-1024x683.jpeg)
इस अवसर पर एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा उपस्थित सभी अधि0/कर्म0गणों को पुलिस स्मृति दिवस का वृतान्त बताते हुए, उक्त अवधि में कर्तव्य पालन के दौरान उत्तराखण्ड पुलिस के शहीद हुए उ0नि0 ना0पु0 प्रदीप सिंह रावत, जनपद चमोली, आरक्षी 573 ना0पु0 चमन सिंह तोमर, जनपद उत्तरकाशी, आरक्षी 153 ना0पु0 जवाहर सिंह, जनपद हरिद्वार व आरक्षी 639 ना0पु0 लक्ष्मण सिंह, जनपद ऊधमसिंहनगर के बलिदान के बारे में बताया गया।
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/10/4699a36c-d4c7-4cc4-9d1d-7ac28e3d929d-1024x683.jpeg)
पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाईन अल्मोड़ा में श्रद्धाजंली कार्यक्रम में सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद, सीओ संचार श्री राजीव कुमार टम्टा, श्री जितेन्द्र पाठक (प्रतिसार निरीक्षक), निरीक्षक श्री अजय लाल साह (प्रभारी साईबर सेल) श्री कमल पाठक (निरीक्षक एलआईयू), श्री उमाशंकर पाण्डे, (निरीक्षक दूरसंचार अल्मोड़ा) व अन्य पुलिस अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनपद के सभी थाना/चौकी व फायर स्टेशनों में शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/10/Dainik-Shubharambh-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/10/12-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/10/Harela-Poster-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/10/1-1-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/10/2-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/10/Harela-Poster-1024x1024.png)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/10/Harela-Poster-1-1024x1024.png)