स्याल्दे बाजार के प्रतिष्ठित व्यापारी गिरीश उप्रेती का हुआ उपचार के दौरान अचानक दिल्ली में निधन, व्यापारियों व क्षेत्रीय जनता ने जताया गहरा दुःख।

भिकियासैंण/स्याल्दे। व्यापार मंडल स्याल्दे के एक प्रतिष्ठित (लक्की रेस्टोरेंट) के नाम से व्यापारी गिरीश उप्रेती उम्र 42 का विगत दिवस दिल्ली में उपचार के दौरान अचानक मृत्यु हो गई है। वे अपने पीछे बुजुर्ग माता, पत्नी व दो पुत्र रोते बिलखते छोड़ गये है। बताया गया है कि मृतक का एक माह पूर्व एक्सीडेंट हुआ था, जिसके पैर में गंभीर चोट आ गई थी, लेकिन शुगर बढ़ने के कारण उनका देहान्त हो गया। आज सुबह उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से यहा लाया गया था। जैसे ही यह खबर क्षेत्र में पहुँची, पूरा स्याल्दे बाजार शोक में डूब गया, और दुकानदारों ने पूरा बाजार बन्द कर शव यात्रा में शामिल हो गए। सभी क्षेत्रीय लोगों व व्यापारियों ने एक मिनट का मौन रख मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की, और संतृप्त परिवार को इस दुःखद घड़ी में ईश्वर उन्हें सहन करने की ताकत दे। मृतक मिलनसार व हँसमुख व्यक्ति थे। आज उनका अन्तिम दाह संस्कार त्रिमुखेश्वर शमशान घाट स्याल्दे में गमगीन मौहौल में किया गया।

इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्शन जोशी, समस्त व्यापारी व ग्राम वासी सहित व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष नन्दन सिह, बालम मनराल, मनोज पटवाल, डिकम्वर घौला खण्डी, चन्दन उप्रेती, घनश्याम सिह, ऋषि रावत, विनोद मेहरा, मनोज नेगी, उमेश जोशी, नवीन उप्रेती, राधारमण उप्रेती, शंकर सिह, हितेश बिष्ट दीपक सहित भारी संख्या में व्यापारी व क्षेत्रीय लोग शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!