लाखों की ज्वेलरी चोरी करने वाला शातिर चोर को नैनीताल पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नैनीताल। दिनांक 28.06.2023 को वादी कुवंर सिंह चौहान पुत्र गोपाल सिंह चौहान निवासी नूतन कालोनी, हिम्मतपुर तल्ला ने लिखित तहरीर दी कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उनके घर पर चोरी की घटना को अन्जाम दिया गया है। जिसके आधार पर थाना मुखानी में मुकदमा अपराध संख्या -172/23 धारा-380/457 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया। वहीं दिनांक 16.09.2023 को वादी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट पुत्र किशन सिंह निवासी भगवानपुर रोड, लोहरियासाल तल्ला ने लिखित तहरीर दी कि अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उनके घर पर चोरी की घटना को अन्जाम दिया गया है। जिसके आधार पर थाना मुखानी पर मुकदमा अपराध संख्या -263/23 धारा-380/457 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया। दोनों मुकदमों की विवेचना उ. नि. गुरविन्दर कौर द्वारा सम्पादित की जा रही है।

उक्त अपराध का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ नैनीताल द्वारा थाना मुखानी क्षेत्र में घटित चोरी/नकबजनी की उपरोक्त घटनाओं के शीघ्र अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी एवं थानाध्यक्ष मुखानी को दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर हरबन्स सिंह एस.पी. सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन एवं भूपेन्द्र सिंह धौनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निकट पर्यवेक्षण में रमेश बोहरा थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में पुलिस टीमें गठित की गयी।

थाना स्तर पर गठित पुलिस टीमों द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपियों की सुरागरसी पतारसी व संदिग्धों से पूछताछ की गयी। क्षेत्र में मुखबिर लगाये गये तथा घटनास्थलों के आसपास लगे लगभग 100-120 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये। अथक प्रयासों द्वारा पुलिस टीम को अभियुक्त के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण पुख्ता जानकारी मिली, जिसके तहत मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को रौले की पुलिया के पास आर. के. टैंट रोड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर उसके कब्जे से चोरी/नकबजनी को सामान भी बरामद कर लिया गया।

अभियुक्त का नाम/पता- राजकुमार राठौर पुत्र राम अवतार निवासी राजविहार कालोनी, फेस-2 थाना मुखानी जनपद नैनीताल उम्र-23 वर्ष है। उसके पास से एक जोड़ी झुमके पीली धातु, एक जोडी टाप्स, एक मंगलसूत्र पीली धातु व 3600 रुपये बरामद हुए।

पुलिस टीम 1 (थाना मुखानी) से-
1- उ. नि. रमेश सिंह बोहरा (थानाध्यक्ष मुखानी)
2- उ. नि. अनिल कुमार (चौकी प्रभारी आम्रपाली)
3- उ. नि. प्रीती ( चौकी प्रभारी आर. टी. ओ. रोड)
4- उ. नि. गुरविंदर कौर (विवेचक)
5- कानि. रविन्द्र खाती
6- कानि. महबूब अली
7- कानि. चन्दन सिंह
8- कानि. उमेश राणा
9- कानि. मनीष उप्रेती
10- कानि. सुनील आगरी

पुलिस टीम 2 से (एस. ओ. जी.)
1- उ. नि. राजवीर सिंह नेगी (प्रभारी एसओजी)
2- हे. कानि. त्रिलोक सिंह एसओजी
3- कानि. भानु प्रताप एसओजी

टीम 3 से (कोतवाली हल्द्वानी व सीसीटीवी)
1- उ. नि. रविन्द्र राणा कोतवाली हल्द्वानी
2- हे. कानि. इसरार नवी सीसीटीवी शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!