आकांक्षी सप्ताह के अन्तर्गत स्याल्दे के तहसील परिसर में लगाया कृषि मेला, कृषकों को दी विभाग ने जानकारी।

भिकियासैंण/स्याल्दे (अल्मोड़ा) विकास खंड स्याल्दे के तहसील परिसर में आकांक्षी सप्ताह के अंतर्गत कृषि मेला आयोजित किया गया। आयोजित मेले का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि सल्ट विधायक महेश जीना ने किया। कार्यक्रम में कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी भिकियासैंण विपिन कुमार सिंह ने बताया कि भारत सरकार के निर्देश पर आकांक्षी सप्ताह में चयनित उत्तराखंड के 6 जिलों के 6 विकासखंडों में यह सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसमें स्याल्दे विकासखंड भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा आगामी बुवाई सीजन के मध्यनजर विभाग द्वारा गेहूं, मसूर, सरसों, मटर के बीज, जैविक व कीटनाशक दवाएं काश्तकारों को वितरित की जा रही हैं। उन्होंने कहा स्याल्दे विकासखंड में कृषि विभाग द्वारा 3 वर्षों तक स्थानीय काश्तकारों को खाद, बीज, दवाईयां, कृषि यंत्र घर-घर तक पहुचाने का लक्ष्य है।

साथ ही 5 लाख रुपए तक कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। फसल बीमा और किसान क्रेडिट कार्ड में 60% का ब्याज दर भी दिया जा रहा है। विधायक महेश जीना ने संबोधन में कहा सरकार उन्नत कृषि, उद्यानीकरण के लिए अनेकों सुविधायें मुहैया करा रही है। उन्होने शोधित बीज, जैविक खाघ तथा नवीनतम तकनीकि का प्रयोग करने पर जोर दिया, तथा सरकारी योजनाओं का कास्तकारों से अधिक से अधिक लाभ लेने को कहा है। उन्होंने इस मौके पर काश्तकारों को बीज तथा कृषि यंत्रो का वितरण भी किया।

कार्यक्रम में कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग द्वारा स्टाल भी लगाये गये। इस मौके पर हर्ष वर्धन कुमार प्रभारी कृषि, सिमरनजीत सिंह, उमेश कुमार सैनी, भुवन बिष्ट, बृजमोहन पटवाल, वंदना काण्डपाल, हंसी सजवान, दिनेश लोहनी, त्रिभुवन असवाल, तारा दत्त शर्मा, प्रेम गिरि गोस्वामी, कुन्दन लाल, हृदयेश मेहरा, बबीता कत्युरा, दिनेश राम, लक्ष्मण सिंह, जानकी बंगारी, दर्शन जोशी, चन्दन मनराल आदि क्षेत्रीय लोग लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Loading

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!