विकासखंड स्याल्दे के पालपुर में रामलीला मंचन में लोगों की खूब उमड़ रही भीड़।

भिकियासैंण/स्याल्दे। विकासखण्ड स्याल्दे के पालपुर में इन दिनों रामलीला मंचन का आयोजन जोर – शोर के साथ चल रहा है। सैंकड़ों क्षेत्रवासी काफी ठंडा मौसम होने के बावजूद भी काफी संख्या में दर्शक रामलीला देखने आ रहे है। मंचन के छटे दिवस पर शूर्पणखा के लटकते झटकों ने समा बाँध कर रामलीला मे खूब वाहवाही लूटी। रामलीला कमेटी के निर्देशक का कार्य चन्दन मनराल (लोक गायक) द्वारा किया जा रहा है। कमेटी के अध्यक्ष इन्दर कत्युरा, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र सिह बिष्ट, सचिव जगत राम व संगरक्षक ललित सिह बंगारी, भूपाल कत्युरा, नन्दन सिह कत्युरा आदि द्वारा रामलीला मंचन को चार चांद दिखाने का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर प्रधान संगठन व भाजपा मंडल अध्यक्ष कुन्दन लाल, मीडिया प्रभारी दर्शन जोशी, गिरीश नेगी, डिकम्बर धौलाखण्डी, रमेश पपनोई, चन्द प्रकाश उप्रेती, शंकर सिंह, जितेन्द्र रजवार, गोपाल दत्त ढौडियाल, युवा मोर्चा नरेन्द्र बिष्ट आदि भारी संख्या में मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!