दिवाली पर्व पर भी गंदगी और कई इलाकों में अन्धकार।

तुग़लकाबाद विधानसभा के तीनों वार्डों ने गन्दगी के अम्बार, अधिकतर सफाईकर्मी नदारद। कूड़ा उठाने वाले टिप्परों की पहले से 80 प्रतिशत कमी। (विशेष संवाददाता – कुन्दन)

दक्षिणी दिल्ली। देशभर में दीपावली के त्योहार हर्षोउल्लास से मनाया जाता रहा है। दीपावली से एक महीने पहले ही लोग अपने घरों की साफ़-सफाई, रंग-रोगन आदि कराते हैं। इस त्यौहार का सनातन धर्म में बहुत महत्व है। कहते है कि दीवाली के दिन भगवान श्रीराम चौदह वर्ष का वनवास काटकर अध्योध्या पहुंचे थे। इस दिन अयोध्यावासियों ने घी के दीपक जलाये। तभी से हर वर्ष कार्तिक मास में दिवाली का पर्व मनाया जाता है।

वहीँ, दूसरी ओर दीपावली त्यौहार होने के कारण बाज़ारों में काफी भीड़ होने से सुरक्षा के मद्देनज़र दिल्ली पुलिस भी अपने इलाके में मुस्तैद दिखाई दे रही है लेकिन दिल्ली नगर निगम काफी सुस्त दिखाई पड़ता है। पुल प्रहलादपुर वार्ड के भाजपा निगम प्रत्याशी मुंशीराम ने कहा कि दिवाली के त्यौहार पर वार्ड में में सफाई होनी चाहिए लेकिन वार्ड में जगह जगह गंदगी के अम्बार लगे हुए हैं। पहले वार्ड में कूड़ा उठाने के लिए 10 टिपर होते थे लेकिन अब केवल दो टिप्पर ही कूड़ा उठाते दिखाई पड़ते हैं। उन दोनों टिप्परों की हालत भी जर्जर बनी हुई है वो आये दिन ख़राब खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड में 60 प्रतिशत से अधिक स्ट्रीट लाइट ख़राब हैं जिसके वजह से कई इलाकों में अंधेरा रहता है। उन्होंने कहा कि वार्ड में सफाईकर्मी अधिकारीयों की मिलीभगत से ड्यूटी पर नहीं पहुंचते हैं। यानी ज्यादातर सफाईकर्मी केवल हाजिरी लगाने आते हैं।

हरकेश नगर वार्ड के पूर्ण निगम पार्षद विनोद टुण्डेलकर कहते हैं कि पहले की अपेक्षा वर्तमान में वार्ड की स्थिति काफी दयनीय है। उन्होंने कहा कि वह खुद प्रतिदिन इलाके में घूमते है बल्कि वार्ड की जनता से सफाई नहीं होने और कूड़े नहीं उठने का बाबत चर्चा करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि संजय कॉलोनी का एक नाला गंदगी से भरा पड़ा है जिसमे से बदबू ही बदबू आती है लेकिन निगम पार्षद सुनवाई नहीं करते। उन्होंने जेड ब्लॉक के जाकर दयनीय स्थिति का जायजा लेकर निगम उपायुक्त को जानकारी साझा की। पूर्व निगम पार्षद विनोद टुण्डेलकर ने कहा कि वार्ड की पार्षद को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया हुआ है। दिवाली पर्व और छठ महापर्व के बाद पार्षद कार्यालय के सामने धरना दिया जायेगा।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!