भिकियासैंण में धनगढ़ी पुल संघर्ष समिति को लेकर हुई अहम बैठक।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा) धनगढ़ी पुल संघर्ष समिति के तत्वावधान में आज नर सिंह बैंक्वेट हॉल भिकियासैंण में एक बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में सभी पदाधिकारियों ने 5 नवम्बर को धनगढ़ी में पहुँच कर साकेतिक धरना प्रदर्शन व चक्का जाम करने का निर्णय लिया है। वक्ताओ में स्याल्दे से एड. राकेश बिष्ट ने कहा कि आज इस संघर्ष समिति के पैरवी से ही इस आवाज को उठाया गया है, सभी लोग इस संघर्ष समिति से जुड़ कर 5 नवम्बर को धनगढ़ी में सहयोग दें। सल्ट से पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत ने कहा कि सभी लोगों को एकजुट होकर धनगढ़ी पुल के निर्माण के लिए आगे आना चाहिए। सरकार द्वारा पुल निर्माण की घोषणा हवा में चुनावी स्टंट से हुई है। एड. भोले शंकर ने कहा कि रोज की इस पीड़ा को संघर्ष करने से ही जीता जा सकता है। ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष भिकियासैंण नन्दन सिंह रावत ने कहा कि आज इस पुल को दो साल बनने में लग गये है, लेकिन अभी तक पूरा नही हुआ है, इससे लगता है भ्रष्टाचार चरम पर है। धनगढ़ी पुल संघर्ष समिति के लिए हमारा पूर्ण सहयोग रहेगा।

प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय किसान महासभा उत्तराखंड कामरेड आनन्द सिंह नेगी ने कहा कि आज पुल निर्माण के संघर्ष के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए, तभी कुछ हो पायेगा। उन्होंने कहा पहाड़ के हर विकास के लिए हमेशा आन्दोलन करना पड़ रहा है,आज सरकार ने सिस्टम को बिगाड़ दिया है, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क की बुनियादी समस्याऐ आज भी देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा आज कारपोरेट के खिलाफ लड़ने की आवश्यकता है। समिति के संरक्षक व राज्य आन्दोलन कारी राजेन्द्र नेगी ने कहा कि रात दिन इस पुल निर्माण के लिए संघर्ष कर रहे है, सभी लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। 5 नवम्बर को सांकेतिक धरना प्रदर्शन विजय जुलूश के रुप में किया जायेगा।

समिति के अध्यक्ष सुनील टम्टा ने कहा कि एक माह से ऊपर हो गया लोगों का लगातार सहयोग 5 नवम्बर के लिए मिल रहा है, जो ऐतिहासिक होगा। स्याल्दे से भूपाल सिंह रावत ने कहा कि सरकार विकास की बात कर रही है, लेकिन धनगढ़ी पुल के लिए संघर्ष कर रहे है। आज विधायक, सासंदो की निधिया वापिस जा रही है, लेकिन क्षेत्र के विकास की अनदेखी की जा रही है, केवल कागजों में ही विकास की बात हो रही है। कामरेड श्याम सिंह बिष्ट ने नगर पंचायत भिकियासैंण की कई समस्याओं को अवगत कराया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क पर सरकार को खूब कोसा। सभी वक्ताओं व पदाधिकारियो ने कहा कि 5 नवम्वर को 10 बजे से सांकेतिक धरना प्रदर्शन व चक्का जाम किया जायेगा, सभी क्षेत्रीय जनता से अधिक से अधिक संख्या में सहयोग देने की अपील की है।

इस मौके पर संघर्ष समिति के संरक्षक राजेन्द्र सिंह नेगी, अध्यक्ष सुनील टम्टा, आनन्द सिंह रावत, श्याम बिष्ट, ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष नन्दन सिंह रावत, रमेश चन्द्र, एड. भोले शंकर, पूर्व सैनिक भूवन कठायत चौखुटिया, दिनेश उप्रेती, भूपाल सिंह रावत, विजय उनियाल, प्रकाश चन्द्र उपाध्याय, राजेन्द्र नेगी, शंकर सिंह बिष्ट, चन्दन सिंह, मनोहर सिंह बिष्ट, नीरज पधान आदि थे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!