उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः केन्द्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट की सुपुत्री की शादी समारोह में हल्द्वानी पहुंचे राजनाथ सिंह, व सीएम पुष्कर सिंह धामी शहरभर में कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस रही अलर्ट।
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/11/12fcfb16-a891-4ca2-842f-bd551646e148.jpeg)
हल्द्वानी (नैनीताल)। केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखण्ड पहुंचे हैं। वह हल्द्वानी में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की बेटी के विवाह समारोह में शामिल हुए। उनके उत्तराखण्ड दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ सीएम धामी भी अजय भट्ट की बेटी के विवाह समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे। बता दें कि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की बेटी की सुनीति की शादी 27 नवंबर रुद्रपुर में होनी है। शादी समारोह से एक दिन पूर्व हल्द्वानी में महिला संगीत व प्रीति भोज का आयोजन किया गया। जहां भारी संख्या में जनप्रतिनिधि के अलावा स्थानीय लोग शामिल हुए।
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/11/bca71f65-3f01-4b64-b709-62c9c0663bcb.jpeg)
इस मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत भी पहुंचे। शादी समारोह में कुमाऊं मंडल और गढ़वाल मंडल से कई विधायक व जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता भी आशीर्वाद देने के लिए भारी संख्या में पहुंचे। बता दें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट की बेटी की शादी में वीवीआईपी लोगों के आने का अंदेशा था, जिसे देखते हुए शहर में रुट डायवर्ट किया गया है। पुलिस प्रशासन पूरे दिन अलर्ट मोड पर रही।