स्याल्दे बाजार में दिन की रामलीला हुई शुरु।

भिकियासैंण/स्याल्दे। रामलीला कमेटी स्याल्दे व व्यापार मंडल द्वारा संयुक्त रुप से स्याल्दे बाजार में दिन की रामलीला का आयोजन शुरु कर दिया है। विगत दिवस बुधवार को क्षेत्र के गणमान्य लोगों द्वारा दिन की रामलीला का विधिवत शुभारंभ किया। मंचन का मुख्य उद्देश्य राम मंदिर सौन्दर्यकरण करने का है। रामलीला के दूसरे दिन का मंचन देखने वालों की काफी भीड़ देखी गई, क्षेत्र की बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। इस मौके पर महेन्द पाल प्रधानार्चाय पृथ्वी पाल मनराल, प्रधान तामाढौन दौलत खाती, दीपक कुमार, माधुरी बिष्ट, प्रकाश चन्द्र पपनोई, नन्दन सिंह बौरा, बसन्ती आर्या, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिह मनराल, सीता राम जोशी, व्यवस्थापक हृदेश मेहरा, नन्दन सिह, गौरी शंकर आर्या, राजकुमार अग्रवाल चन्दन राम, करन मनराल, नरेन्द्र हथेली, निदेशक चन्दन मनराल (लोक गायक) राजे सिंह आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!