माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण को किया जागरुक।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं माननीय अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के निर्देशन में आर्दश त्रिपाठी अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति भिकियासैंण द्वारा 15 फरवरी 2024 से 29 फरवरी 2024 तक समस्त जनपद अल्मोड़ा में चलाए जा रहें साइबर क्राइम, ऑनलाइन फ्रॉड व सोशल मीडिया स्कैम के सम्बन्ध में जागरुकता अभियान के अनुक्रम में आज शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिकियासैंण में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।

साथ ही उपस्थित ग्रामीणों को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया घोटाले की घटनाएं, गरीबी उन्मूलन का प्रभावी कार्यान्वयन योजना 2015, गरीबी उन्मूलन के तहत केंद्रीय/राज्य कल्याण योजनाओं, ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों, सामाजिक अधिकारों, जिसमें स्वास्थ्य, आवास, रोजगार, पेंशन, शिक्षा तक पहुंच, न्याय तक पहुंच, बुनियादी सेवाएं, ई-ट्रू कॉपी मॉड्यूल, ई-सेवा केंद्र, मामलों की ई-फाइलिंग, पाँस अधिनियम, सभी स्तरों पर पूर्ण और समान प्रतिनिधित्व और भागीदारी के साथ ही सभी महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण, नालसा नशीली दवाओं के दुरुपयोग से पीड़ितों के लिए कानूनी सेवाएं और नशीली दवाओं के खतरे का उन्मूलन योजना 2015, दिव्यांगजन कौशल विकास और दिव्यांगजन रोजगार सेतु एप ,जरुरतमंद व्यक्तियों, वादियों, आम लोगों को ऑनलाइन कानूनी सेवाएं हेल्पलाइन नंबर 15100, नालसा के वेब पोर्टल LSMS, LAIS एवं वेब साइट आदि की जानकारी दी गई तथा 09.03.2024 को आगामी लोक राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में बताया गया। पैरा लीगल वालियंटर हेमा पाण्डे आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण










