लमगड़ा पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के 1 आरोपी को 2 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार।

अल्मोड़ा। लमगड़ा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के घर से बिना बताये कहीं चले जाने व घर वापस नहीं आने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना लमगड़ा में एफआईआर न. 26/2024 धारा 365 भादवि पंजीकृत किया गया था। श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा व थानाध्यक्ष लमगड़ा को टीम गठित कर गुमशुदा नाबालिग बालिका को शीघ्र बरामद करने व संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।

श्री विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी द्वारा पुलिस टीम का गठन कर तत्काल नाबालिग बालिका की खोजबीन शुरु की गई। गठित टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी व जानकारी जुटाकर अथक प्रयास करते हुए बुधवार को 2 घंटे के भीतर ही हाथीखान, लमगड़ा से नाबालिग बालिका को आरोपी आनन्द सिंह के कब्जे से छुड़ाकर, आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। अपहर्ता से बाद पूछताछ पंजीकृत अभियोग में धारा 365 भादवि का लोप कर धारा 363/366A व 376(3) भादवि एवं ¾ पोक्सो अधिनियम की बढ़ोत्तरी करते हुए आवश्यक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी का नाम –
आनन्द सिंह उम्र 48 वर्ष पुत्र स्व. अमरनाथ सिंह निवासी ग्राम हाथीखान लमगड़ा, अल्मोड़ा है।

गिरफ्तारी/बरामदगी पुलिस टीम में –
1- उ.नि. मनोज कुमार प्रभारी चौकी मोरनौला थाना लमगड़ा
2- अपर उ.नि. श्रीमती नीमा मेर थाना लमगड़ा
3- हे.कानि. श्री दीपक सिंह मेहरा थाना लमगड़ा
4- हे.कानि. यशवन्त सिंह थाना लमगड़ा शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!