वायरल संक्रमण से जूझ रहे परिवार के लिए 108 भिकियासैंण एम्बुलेंस बनी संकट मोचक।
भिकियासैंण। विकासखंड भिकियासैंण के ग्राम पंचायत सोली निवासी प्रमोद कुमार और उनकी पत्नी श्यामा देवी और उनके छोटे-छोटे बच्चे पूरे परिवार की वायरल संक्रमण से अचानक तबियत खराब हो गई। आनन-फानन मे तभी 10:18 मिनट पर प्रमोद कुमार ने 108 एम्बुलेंस पर फोन किया। 108 भिकियासैंण एम्बुलेंस समय पर पहुंच गई।
108 भिकियासैंण एम्बुलेंस में कार्यरत फार्मेसी अधिकारी भास्कर ने प्रमोद और उनके परिवार का प्राथमिक उपचार कर नजदीकी पीपीपी मोड हॉस्पिटल भिकियासैंण में भर्ती कराया। इस पर प्रमोद और उनके परिवार ने 108 भिकियासैंण एम्बुलेंस और फार्मेसी अधिकारी भास्कर का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण



























