एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी, 2 युवक गिरफ्तार, चोरी हुई बजाज पल्सर मोटरसाईकिल की बरामद।
अल्मोड़ा। दिनांक 18-07-2024 को वादी गोविन्द सिंह निवासी लक्ष्मेश्वर भैरव मन्दिर के पास अल्मोड़ा ने थाना कोतवाली में लिखित तहरीर दी कि उनकी मोटर साईकिल बजाज पल्सर नं. UK01P1746 को रात्रि में लक्ष्मेश्वर के पास से अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गयी है। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में मुकदमा धारा 303(2) BNS के अन्तर्गत अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए सीओ अल्मोड़ा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को चोरी का शीघ्र अनावरण कर मोटर साईकिल की बरामदगी व संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक जगदीश चन्द्र देऊपा के नेतृत्व में गठित कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम द्वारा खोजबीन शुरु की गई।
कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन व ठोस सुरागरसी-पतारसी करते हुए दिनांक 19/07/2024 को उल्का मंदिर शैल बैंड से चोरी में संलिप्त 2 युवकों से चोरी की गई मोटर साईकिल बरामद कर गिरफ्तार किया गया। पंजीकृत अभियोग में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी कर आवश्यक कार्यवाही की गई। चोरी के सफल अनावरण में प्रभारी एसओजी कुन्दन सिंह रौतेला के नेतृत्व में एसओजी अल्मोड़ा की टीम द्वारा सहयोग दिया गया। पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि शौक पूरा करने के लिये उन्होनें यह बाईक चुराई थी।
बरामदगी में –
बजाज पल्सर बाईक
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम/पता-
1- हर्षित लोहनी उम्र19 वर्ष पुत्र अनिल लोहनी निवासी ग्राम दर्शानी पोस्ट गरुड थाना वैजनाथ जिला बागेश्वर
2- रवि थापा उम्र 18 वर्ष पुत्र शंकर थापा निवासी टीट बाजार गागरी गोल थाना बैजनाथ जिला बागेश्वर है।
गिरफ्तार करने वाली कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस टीम में –
1- अपर उपनिरीक्षक अवतार सिंह
2- कानि. सूरज प्रकाश
3- कानि. हरीश राठौर शामिल रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण








