अल्मोड़ा पुलिस के थाना भतरौंजखान ने आज 5 नन्हें बच्चों का कराया स्कूल में दाखिला, व बच्चों को स्कूल बैग, शिक्षण सामग्री व चॉकलेट बांटकर मासूम चेहरों पर बिखेरी मुस्कान।
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/cf19aef0-4c15-459b-a0ae-1da19a5ccd42.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/341c8c1c-9fb2-415e-bf67-84a7356dcc5c.jpg)
भिकियासैण (अल्मोड़ा) भिक्षा नहीं, शिक्षा दें।अभियान में अब तक अल्मोड़ा पुलिस द्वारा 75 बच्चों का कराया जा चुका है स्कूलों में दाखिला। श्रीमती रचिता जुयाल एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन पर सीओ ऑपरेशन ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण में जनपद की ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा ऑपरेशन मुक्ति” भिक्षा नहीं शिक्षा दें” अभियान के तहत स्कूल नहीं जा रहे बच्चों का शिक्षा ग्रहण हेतु इन दिनों स्कूलों में दाखिला कराया जा रहा है। इसी क्रम में आज गुरुवार को थानाध्यक्ष भतरौजखान निरीक्षक संजय पाठक व चौकी प्रभारी भिकियासैंण उपनिरीक्षक मदन मोहन जोशी द्वारा ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत 5 बच्चों को चिंहित कर उनके परिजनों को शिक्षा के महत्व को बताते हुए उनकी काउंसलिंग कर पाँचों बच्चों का राजकीय प्राथमिक विद्यालय भिकियासैंण में दाखिला कराया गया है, जिसमें भावना, गुँजन, हर्षित, फैजिन व फैजल हैं। परिजनों से अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने व स्कूल प्रबन्धन से बच्चों का विशेष ध्यान रखने हेतु वार्ता की गयी है। भतरौजखान पुलिस द्वारा स्कूल में दाखिल कराये गये बच्चों को स्कूल बैग व शिक्षा ग्रहण सामग्री दी गयी, तथा स्कूल के समस्त बच्चों को चॉकलेट बाँटी गयी, जिससे सभी बच्चे काफी खुश हुए।पुलिस कर्मियों ने बच्चों को मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रेरित किया गया। इस मौके पर कास्टेबल उपनिरीक्षक कुँवर राम, विधायक प्रतिनिधि दिनेश घुघत्याल, यूडी सत्यवली, अध्यापिका हंन्सी भाकुनी, हेमा बुधलाकोटी, नीलम मावड़ी, आगनबाड़ी से गीता गोस्वामी, नीता गोस्वामी, दीपा गोस्वामी के सांथ ही पारवती देबी मौजूद थी।
रिपोर्टर- एस. आर. चंद्रा भिकियासैंण
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/0-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/1-6-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/3-1-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/2-3-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/14-April-23-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/3-2-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/11-2-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/6-3-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/9-2-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/2-4-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/8-2-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/4-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/5-2-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/04/7-2-1024x1024.jpg)