प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात को ध्यान से सुना सीएम पुष्कर धामी -100वें एपीसोड का प्रसारण नैनीताल में।

भिकियासैण (अल्मोड़ा) उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें एपिसोड का प्रसारण डीएसए मैदान नैनीताल में आयोजित कार्यक्रम में भारी ताजाद में मौजूद लोगों के साथ में सुना। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमेशा ही प्रधानमंत्री ने मन की बात में उत्तराखंड का जिक्र किया है। इस बार हिमालय के संरक्षण को लेकर वह मन की बात में गंभीर दिखे, जो कि प्रदेश के लिए एक उपलब्धि है। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय सचिव महेंद्र पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक सरिता आर्य, कार्यक्रम संयोजक गोपाल रावत आदि रहे। पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि विजयादशमी के अवसर पर मन की बात की शुरुआत हुई थी। इसकी सफलता मेरे लिये पूजा के समान है। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा आज मन की बात कार्यक्रम के 100 एपिसोड पूरे हो चुके हैं। यह महज कार्यक्रम नहीं है, मन की बात लोगों की सकारात्मकता का एक पर्व बन गया है। सीएम ने कहा हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटन तेजी से बढ़ रहा है। जिस कारण हिमालय के संरक्षण, संवर्धन की अधिक आवश्यकता है। उन्होने कहा मन की बात में पीएम ने हमेशा देश को सकरात्मक ऊर्जा दी है।तथा 100वें अपिसोड का आज का दिन ऐतिहासिक बन गया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें एपीसोड के लाइव प्रसारण सुनने के लिये लोगों में उत्साह रहा। रविवार को मन की बात सुनने के लिये रविवार को शिक्षण संस्थायें खुली रही तथा भाजपा ने बूथों सहित कई स्थानों में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वहीं तहसील मुख्यालय भिकियासैंण में भाजपा रानीखेत जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट के आवास तथा भाजपा मण्डल कार्यालय नरसिंह हाल में भी मन की बात सुनी। पीएम ने मन की बात में कहा आज बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल संरक्षण के लिए तालाब बनाना, सेल्फी विद डॉटर समेत तमाम बातें जनांदोलन बन गयी हैं। उन्होने सारगर्भित रूप में कहा हमें दूसरे के अच्छे गुणों को सीखने का प्रयास करना चाहिये। इधर सल्ट व स्याल्दे में भी मन की बात सुनने लोग पहुंचे। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं मन की बात कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक नरेंद्र भंडारी ने कहा कि सल्ट विधानसभा के पांचों मंडलों मछोङ, चित्रकूट, मानिला, सल्ट एवं स्याल्दे के सभी 139 बूथों पर मन की बात कार्यक्रम के 100 वें एपिसोड को भव्य तरीके से मनाया गया, इस कार्यक्रम में सल्ट विधायक महेश जीना स्याल्दे के बरकिंडा बूथ पर मन की बात कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!