शिल्पकार सेवा समिति भिकियासैंण सहित विधान सभा सल्ट क्षेत्र के सभी क्षेत्रों में डॉ. अम्बेडकर जयन्ती मनाई धूमधाम से।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा) भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर 132वीं जयन्ती समारोह शिल्पकार भवन भिकियासैंण में धूमधाम से मनाया गया। इसी क्रम में विधान सभा सल्ट के मौलेखाल, चचरोटी, देघाट, मानिला, पैसिया, सराईखेत, हरड़ा, द्वाराहाट आदि क्षेत्रों में डॉ. अम्बेडकर जयन्ती धूमधाम से मनायी गयी। शिल्पकार सेवा समिति भिकियासैंण के तत्वावधान शिल्पकार भवन में 132वी जयन्ती मनाई गयी। मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष नन्दन सिंह बिष्ट सहित समिति के पदाधिकारियों ने डॉ.अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। और उन्होंने कहा आज देश में अनुसूचित जाति के समाज के साथ अत्याचार हो रहे है, जो सल्ट के जगदीश हत्याकांड को दर्शाता है। आयोजित जयन्ती में विशिष्ट अतिथि नन्दन रावत ने कहा कि अपने बच्चों को पढ़ा कर मुख्य धारा से जोडे़। उन्होने कहा आज की जाति व्यवस्था मानसिकता ने पूरे देश को झकझोर दिया है। विशिष्ट अतिथि लीला बिष्ट ने कहा कि देश ही नहीं विदेश में भी संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर जी ने हमारे गौरव को बढाया है, उनका योगदान इस पिछडे़ लोगों को बढाने का काम किया है, शिक्षा से ही हम बढ़ सकते है। उन्होने कहा आज भाजपा ही इस देश की सच्ची साथी है, मोदी जी ने पूरे देश में पिछडे़ वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रहे है। समिति के अध्यक्ष धनीराम टम्टा ने कहा कि सभी घरों में संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर जी की फोटो लगानी चाहिए। कृपाल सिंह शीला व नरेश शिल्पकार ने डॉ. अम्बेडकर जयन्ती के उपलक्ष में कई गीत गाये गये। श्याम बिष्ट ने भी अम्बेडकर जयन्ती पर उनके योगदान को काफी याद किया। इस मौके पर डॉ. एस. आर. चन्द्रा, गौरी शंकर आर्या, शिवेन्द्र कुमार, जसवन्त सिह, नरेश शिल्पकार, प्रौ. दया किसन, बंशीधर आर्या, रमेश चौधरी, भगीरथ चौधरी, चन्दन राम, मोहन राम, सुरेश चन्द्र, कृपाल सिंह शीला, हरीश चन्द्र आर्या, श्रवण कोहली, नीमा देवी, बीना देबी, चम्पा देबी, बिमला देबी, त्रिलोक चन्द्र, राधा देबी, रीना देबी, तुलसी, लक्ष्मी देबी, नीमा देबी आदि काफी संख्या में मौजूद थे। अन्त में सभी को मिष्ठान्न वितरण किया। समारोह को शांति पूर्ण निपटाने के लिए एस. आई. विजय रावत भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता रमेश चन्द्र चौधरी व संचालन गौरी शंकर आर्या ने की।

इधर विकास खंड सल्ट मौलेखाल में भीम आर्मी जिला अध्यक्ष विजय कुमार के नेतृत्व में हिनोला से पैंसिया बाजार तक बाईक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें सभी भीम आर्मी सहयोगी मौजूद थे, और रैली के बाद मौलेखाल मार्केट में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई, जिसमें भीम आर्मी जिला अध्यक्ष विजय कुमार , ब्लाक अध्यक्ष दिगम्बर प्रसाद, उपाध्यक्ष नन्द किशोर, मनोज कुमार, एडवोकेट भोले शंकर, किशन चन्द्र, पूरन चन्द्र, सन्दीप कुमार, सूरज भानू, नीरज कुमार, राजेंद्र कुमार, आनन्द प्रकाश, महेश, मनोज कुमार, सागर चन्द्र, संतोष कुमार, सुरेश चन्द्र, रमेश चंद्र, जगत प्रकाश, भुवन कुमार आदि मौजूद थे।

वहीं उधर भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती ग्राम कनार (द्वाराहाट) में भी पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कनार शिल्पकार विकास समिति की अध्यक्षा श्रीमती भावना आर्य के द्वारा की गई और मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी द्वाराहाट श्री डी एल आर्य द्वारा की गई, जिसमें एक कनार वार्ड के सभासद प्रमोद कुमार व अन्य ग्राम वासियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ कार्यक्रम में भागीदारी की। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए बामसेफ संगठन की ओर से अपना सहयोग प्रदान किया ! बाबा साहेब की जयंती पर समस्त विद्यार्थियों हेतु प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, और सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर कृष्णा प्रसाद, टी. आर. आर्या, नन्द किशोर, नवीन आर्या, भूवन चन्द्र लहरी, ऋषि नारायण, तारा चन्द्र, बसन्त लाल आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

भिकियासैण। सल्ट विधान सभा चचरोटी बूथ पर भी अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनायी गयी। भाजपा अनुसूचित मोर्चा रानीखेत के द्वारा स्याल्दे मण्डल के चचरोटी बूथ के चौनिया में संबिधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती समारोह मनाया गया, जिसमें मुख्य बक्ता पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजपा सुरेश भट्ट, बिधायक महेश जीना, जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट आदि शामिल हुए। यहां भाजपा द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती को प्रत्येक बूथ जिला व मण्डल स्तर पर मनाया जा रहा है, जिसके आयोजन की जिम्मेदारी भाजपा अनुसूचित मोर्चा को सौंपी गई थी। इसी क्रम में अनुसूचित मोर्चा द्वारा स्याल्दे मण्डल के चचरोटी के चौनिया गांव में अम्बेडकर जयंती समारोह आयोजित किया गया। इसी क्रम में सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई, तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत व डॉ. भीमराव जी के जीवन चरित्र पर बक्ताओ ने बिस्तार से प्रकाश डाला, तथा अम्बेडकर जी को देश की महान सम्पत्ति बताया, जिनका सम्मान भारत का सम्मान है। सभी ने कहा भाजपा ऐसे महापुरषों का सम्मान करने हेतु बूथ स्तर पर अपने प्रमुख 6 कार्यकर्मों में से एक कार्यक्रम अम्बेडकर जयंती का मनाती हैं। अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवीण कुमार ने तथा संचालन जिला महामंत्री एड पूरन रजवार ने किया। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष कुंदन लाल, जिला उपाध्यक्ष सुभाष बिष्ट, देबी दत्त शर्मा, आर्य समाज समिति के अध्यक्ष दिनेश राम, अनुसूचित मोर्चा स्याल्दे अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, महिला मोर्चा अध्यक्ष जानकी बंगारी, सुनील कुमार,प्रकाश आर्य, हरीराम आर्य,गिरधर बिष्ट, मोहन सिंह, दौलत राम, उत्तम राम, रमेश राम आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चंद्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!