उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी अल्मोड़ा ने मनाई डॉ. अम्बेडकर जी की 132वीं जयन्ती समारोह कार्यालय अल्मोड़ा में।

भिकियासैण (अल्मोड़ा) उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के कार्यालय अल्मोड़ा मे भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 132वीं जयंती धूमधाम से मनाई गयी। बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गयी। चर्चा मे वक्ताओं ने कहा कि आज भारतीय लोकतंत्र के जिन भी आदर्शों के आधार पर जीवन यापन हो रहा है, उसके लिए बाबा साहेब के प्रति पूरा समाज आभार व्यक्त करता है। बाबा साहेब का मुख्य उदेश्य शिक्षित बनाना था, परन्तु आज की सरकारे बाबा साहेब के इस मूल मंत्र के विपरीत चलकर शिक्षा से निजी हाथो मे सौपकर जनता से दूर कर रही है, और शिक्षा को व्यापार की वस्तु बना दिया है। जो देश हित मे नही है। वर्तमान सरकार द्वारा जो वास्तविक इतिहास को मिटाकर भ्रम की स्तित पैदा की जा रही है, यह ठीक नही है। सविधान का पालन न कर ऐसे कार्य किये जा रहे है जो की आम जनता के हित मे नही हैं। बाबा साहेब ने मजदूरों व महिलाओ के हित में जो कार्य किया था, उसका भी ठीक से पालन नही हो रहा है। परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में यह कहा कि यदि केवल सविधान की प्रस्तावना के आदर्शो का पालन किया जाये तो समाज में विभेद की स्तिथि समाप्त हो सकती है। और व्यक्ति की गरिमा की रक्षा की जा सकती है। सरकार द्वारा जगदीश हत्याकांड मे चुप्पी साधना भी सविधान की अपेक्षाओ के अनुरूप नही है।

सभा का संचालन श्री नारायण राम (एड०), केंद्रीय महाचिव परिवर्तन पार्टी, और अध्यक्षता केंद्रीय उपाध्यक्ष आनंदी वर्मा ने की। बैठक् में गोपाल राम (एड.), हीरा देवी, किरन, एस. एस. जे कैम्पस के छात्र, कृष्णा आर्या, निशांत कुमार (उछास), भावना पाण्डेय, पान सिंह, जीवन चंद्र(एड०)आदि उपस्थित थे। वही एड. नारायण राम ने चोघान पाटा अल्मोड़ा में बाबा साहेब की मूर्ति मे पुष्प माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर उन्होंने कुमाऊ केसरी हरी प्रसाद टम्टा जी की मूर्ति पर भी श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

रिपोर्टर- एस. आर. चंद्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!