हर्षित का राष्ट्रीय कबड्डी टीम में चयन होने पर विधायक महेश जीना सहित क्षेत्रवासियों ने जताई खुशी।

भिकियासैण (अल्मोड़ा) विकास खंड स्याल्दे के आर्य इण्टर कालेज देघाट में 12 कक्षा के छात्र हर्षित मनराल उम्र 18 बर्ष का चयन राष्ट्रीय कबड्डी टीम हेतु चयन हो गया है। मालूम हो कुछ समय पूर्व हर्षित का चयन उत्तराखंड के राज्य की टीम हेतु हुआ, जिसके मुकाबले रूद्रप्रयाग जिले में आयोजित हुए यहां उत्तराखंड की टीम उपविजेता रही।

हर्षित के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए हर्षित का चयन अब कबड्डी की राष्ट्रीय टीम हेतु हो चुका है। राष्ट्रीय टीम में हर्षित 5 जून से 12 जून तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कबड्डी टीम की प्रतियोगिता में शामिल होने दिल्ली जाएगा। हर्षित की इस शानदार उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने खुशी प्रकट करते हुए बधाई दी हैं।

बधाई देने वालों में आर्य इण्टर कालेज देघाट के प्रधानाचार्य डा. बीड़ी शर्मा, हर्षित के कोच मनीश भैसोड़ा,विद्यालय के प्रबंधक अशोक तिवारी, पूर्व प्रबन्धक एड. पूरन रजवार, भैरव दत्त, बिरेंद्र सिंह,प्रकाश पपनोई, डा पंकज बहुगुणा,खण्ड शिक्षा अधिकारी बंन्दना रौतेला व सल्ट विधायक महेश जीना ने भी हर्षित मनराल के राष्ट्रीय कबड्डी टीम में चयन पर बधाई देते हुए हर्षित को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!