उक्रांद द्वारा प्रदेश व्यापी उत्तराखंड राज्य बचाओ रथ यात्रा आज भिकियासैंण में पहुंची।

भिकियासैण (अल्मोड़ा) यहाँ बडियाली बाजार में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उक्रांद के केन्द्रीय प्रवक्ता शांति भट्ट ने जल, जंगल,जमीन पर स्थानीय निवासियों के हक के साथ संस्कृति बचाने की बात कही। उन्होंने कहा आज राज्य बनते ही हमारे साथ भेदभाव होने लगा है, और आज राज्य मे बेरोजगारी, युवाओं में शराब का बढ़ता प्रचलन, जंगली जानवरों के साथ बंदरों का प्रकोप झेलने को अभिशप्त है। यहाँ तक हमें हमारी प्रस्तावित स्थायी राजधानी गैरसैण भी नहीं दी गयी।

वहीं अन्य वक्ताओं ने भी अपने संबोधन में कहा जिन उद्देश्यों को लेकर उत्तराखंड की लड़ाई लड़ी गयी थी, वह भटक गए हैं। हमारी संस्कृति पर खतरा पैदा हो गया है, हमारा युवा नशे में जकड़ता जा रहा है। हमारे मंदिरों, तीर्थस्थानों पर बुलडोजर चल रहे हैं। उन्होंने इस सरकार को उखाड़ फैंकने का आह्वान किया। सभा में केन्द्रीय प्रवक्ता शांति भट्ट, एपी जुयाल, सुनील उनियाल, गिरीश गोस्वामी, पानसिंह रावत, पुष्कर पाल सिंह बिष्ट, आनंद गोस्वामी, शिव सिंह रावत, आनंद सिंह असनोड़ा आदि उपस्थित थे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!