उत्तराखण्ड प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल अल्मोड़ा जनपद के मांसी में पहुँचगे।

भिकियासैण (अल्मोड़ा) अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि मा. मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार, पुष्कर सिहं धामी इस जनपद के भ्रमण पर आ रहे है। उन्होंने बताया कि मा. मुख्यमंत्री कल दिनॉंक 08 मई, 2023 को अपराह्न 1ः45 बजे सफदरजंग एयरपोर्ट दिल्ली से प्रस्थान कर 3ः00 बजे अस्थाई हैलीपैड आई. टी. आई. मासी पहुंचेगे, और 3ः15 बजे मा0 मुख्यमंत्री द्वारा कार से प्रस्थान कर सोमनाथ मेला मैदान में ऐतिहासिक सोमनाथ मेला मासी-2023 में प्रतिभाग करेंगे।

उन्होंने बताया कि मा. मुख्यमंत्री 4ः30 बजे अस्थाई हैलीपैड आई. टी. आई. मासी से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। सीएम के आने पर भाजपा ने जोर शोर से तैयारी कर दी है, वहीं क्षेत्रीय जनता में भी जबरदस्त खुशी का माहौल बना है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!