नगर पंचायत भिकियासैण के प्रतिष्ठित व्यवसायी आनन्द पधान की माता का निधन हो जाने पर सभी राजनैतिक संगठनों व व्यापारियों ने जताया गहरा दुःख।

भिकियासैण (अल्मोड़ा) नगर पंचायत भिकियासैण के प्रतिष्ठित व्यवसायी आनन्द सिंह (पधान) की माता सरस्वती देवी पत्नी- स्वर्गीय श्री मोहन सिंह पधान उम्र -84 वर्ष का आज रविवार सुवह अचानक मृत्यु हो गई है। रामगगा नदी के तट त्रिवेणी समशान घाट पर उनका अन्तिम संस्कार किया गया। उनके दो पुत्रों बालम सिंह पधान व आनन्द सिंह पधान ने अपनी पूज्य माता को मुखाग्नि दी। उनकी मृत्यु पर नगर पंचायत भिकियासैण के समस्त व्यापारियों, राजनैतिक संगठनों, रिश्तेदारों व उनके शुभ चिन्तकों ने गहरा दुःख व्यक्त कर शोक जताया है।

वही उनकी मृत्यु पर सल्ट के विधायक महेश जीना, रानीखेत के डॉ. प्रमोद नैनवाल, ब्लाक प्रमुख चित्रा, जिला अध्यक्ष रानीखेत लीला बिष्ट, व्यापार संघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष नन्दन सिंह बिष्ट,ज्येष्ठ प्रमुख भिकियासैण संजय गडा़कोटी, ब्लॉक काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नन्दन सिंह रावत, शिल्पका सेवा समिति के अध्यक्ष धनी राम टम्टा, बाँड़ नाथ सोसाइटी के अध्यक्ष बालम नाथ आदि सहित क्षेत्र के सभी लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।

वहीं दूसरी ओर शिल्पकार सेवा समिति के अध्यक्ष धनी राम टम्टा के जवाई देवेन्द्र कुमार उग्र -50 वर्ष निवासी ग्राम कुन्हील के विगत दिनों सीएमओ आफिस अल्मोडा में अचानक ह्दय गति रुक जाने से मृत्यु हो गयी है। उनकी मृत्यु पर शिल्पकार सेवा समिति भिकियासैण के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मृतक अपने पीछे पत्नी व एक माह की पुत्री को रोते बिलखते छोड़ गया है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!