जिलाअध्यक्ष कांग्रेस संगठन रानीखेत नारायण रावत का प्रथम आगमन पर चौखुटिया ब्लॉक के कांग्रेस के कार्यकर्ताओ और नेताओ द्वारा किया गया स्वागत, रावत ने जताया कार्यकर्ताओ का आभार।

भिकियासैण (अल्मोड़ा)। जिलाअध्यक्ष कांग्रेस संगठन रानीखेत नारायण रावत का चौखुटिया ब्लॉक में प्रथम आगमन पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओ और नेताओ द्वारा स्वागत किया गया। जिलाअध्यक्ष कांग्रेस संगठन रानीखेत नारायण रावत ने कार्यकर्ताओ का आभार जताया। जिलअध्यक्ष कांग्रेस संगठन रानीखेत नारायण रावत ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए आगामी पंचायत, कॉपरेटिव और लोकसभा चुनाव के लिए एकजुट होने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने संगठन की जो जिमेदारी उन्हें दी है उसका वे ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे। जिलाअध्यक्ष ने पूर्व मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा महात्मा गांधी के हत्यारे गोड़से को देशभक्त कहे जाने का विरोध करते हुए, कार्यकर्ताओ के साथ चौखुटिया क्रांतिवीर चौराहे पर त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला दहन कर भारतीय जनता पार्टी से कार्यवाही की मांग कर जवाब मांगा।

भारतीय जनता पार्टी देश में लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन कर राजशाही को प्रबल कर रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी महंगाई,बेरोजगारी,पलायन, भ्रष्टाचार,महिला सुरक्षा सहित अनेक बिंदुवो पर जवाब मांगेगी। सभी काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा द्वाराहाट विधान सभा में विधायक मदन बिष्ट के नेतृत्व में काँग्रेस पार्टी पूरी एकजुट व मजबूत है। कार्यक्रम में पूर्व दर्जा राज्य मंत्री कुबेर कठायत,ब्लॉक अध्यक्ष जीवन सिंह नेगी, ब्लॉक प्रमुख किरण बिष्ट, हीरा बिष्ट, प्रदेश कांग्रेस सदस्य महेश लाल वर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रघुवर मेहरा,कृष्णा राठौर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष, युवा कांग्रेस अध्यक्ष, कमल किशोर आर्य, राजेंद्र रावत, सुरेंद्र रावत, मान सिंह पटवाल, सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!