तुराचौरा में सम्पन्न हुआ लाभार्थी सम्मेलन।

भिकियासैण (अल्मोड़ा) भाजपा जिला रानीखेत द्वारा महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आज सल्ट बिधान सभा का लाभार्थी सम्मेलन स्याल्दे मण्डल के तुराचौरा में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मोदी सरकार के 9 बर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा पूरे देश में महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंन्तर्गत संगठन द्वारा अनेको कार्यक्रम तय किए गए हैं, जिसमें मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का लक्ष्य पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सौंपा गया है। इसी के तहत आज सल्ट बिधान सभा का लाभार्थी सम्मेलन भी आयोजित किया गया, जिसमे केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोबिंद सिंह पिलख्वाल, जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट सहित पार्टी के जिला व मण्डलो के पदाधिकारी कार्यकर्ताओंने किया। मुख्य वक्ता गोबिंद सिंह पिलख्वाल ने बताया कि मोदी सरकार का 9 बर्षो का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है, तथा आम जनता को समर्पित रहा, केंद्र सरकार की योजनाओं का आज प्रत्येक ब्यक्ति लाभार्थी है, सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का काम भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं का है, जिस हेतु 20 से 30 जून तक घर घर सम्पर्क अभियान भी चलाया जाएगा।जिलाध्यक्ष लीला बिष्ट ने भाजपा के कार्यकताओं को तपस्वी बताते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा कि 2024 की तैयारियों में अभी से जुटना होगा, तभी मोदी जी को तीसरी बार पुनः प्रधानमंत्री बनाया जा सकेगा।

कार्यक्रम में सम्मेलन के जिला संयोजक जिला महामंत्री पूरन रजवार, बिधान सभा संयोजक देवी दत्त शर्मा, बिनोद भट्ट, बिक्रम बिष्ट, कुन्दन लाल, भगवत बोरा, गुड्डी देवी, हरीश बंगारी, चंन्दन मनराल, सुरेंद्र घुघत्याल, देवेंद्र सिंह, हीरा सिंह, गोबिंद सिंह तेग सिंह, भूपाल नेगी, दिनेश राम, जानकी, बिरेंद्र सिंह, बंगारी, बिनोद ध्यानी, सूरज रावत, दिनेश मनराल, दीपक रावत, पूरन अधिकारी, मनोज बिष्ट, त्रिलोक सिराल, महेंद्र उजराडी आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Loading

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!