विकासखंड स्याल्दे के खटल गाँव का खेल मैदान बरसात के मौसम में हर साल विनोद नदी के तेज बहाव के चलते भू-कटाव में भैट चढा, खेल प्रेमियों में भारी रोष।

भिकियासैण/स्याल्दे। विकास खण्ड स्याल्दे का स्टेडीयम खटलगॉव (खेल मैदान) हर साल बरसात के मौसम में विनोद नदी के तेज बहाव के चलते भू कटाव कम होते रहता है, जिससे क्षेत्र व स्थानीय खेल प्रेमी खासे परेशान है। मालूम हो यह खेल मैदान स्याल्दे विकास खण्ड का सवसे बडा खेल मैदान है, जहां समय-समय पर आये दिन स्थानीय व क्षेत्र के बच्चे खेल का अभ्यास कर प्रतियोगिताओं में बढ चढ कर भाग लेते है,लेकिन हर साल बरसात के मौसम.में विनोद नदी के तेज बहाव में मैदान कटते रहता है। पूर्व में बने तटबन्धो से लगभग 200 वर्ग मीटर अंदर तक भू कटाव हो चुका है।

आज उस मैदान का कोई सुध लेने वाला नही है, जवकि स्याल्दे क्षेत्र का एक मांत्र मैदान है। क्षेत्र के बच्चे बालीबाल हो या क्रिकेट व अन्य ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन करते है। क्षेत्र की कोई भी राजनैतिक रैलियाँ हों या फिर सभी क्षेत्रीय स्कूलों कि रैलीयाँ सभी इसी मैदान में संम्पन्न किये जाते है। आज आलम रह है कि नदी के भू कटाव से ऐसी स्थिति पैदा हो गई कि यहांँ के खेल प्रेमी मैदान से काफी आहत है।

ऐक बार स्टेडियम को बचाने हेतु एक बार तटबन्ध भी बनाया गया, लेकिन नदी के तेज बहाव को रोक नही सके, जो खुद ही बह गए। इस समय हालात यह है कि जब तक नदी का बहाव दूसरी तरफ नही मोडा जाता, तब तक ऐसे ही किसानो की भूमि के साथ-साथ खेल मैदान का भूकटाव होते रहेगा।

इस संदर्भ में भाजपा मंडल अध्यक्ष कुन्दन लाल ने बताया कि मा. विधायक महेश जीना ने नदी के तटबन्ध बनाने हेतु आश्वासन दिया है, और वे प्रयासरत भी हैं। वही गोकुल सिह बंगारी व त्रिलोक सिंह, दर्शन जोशी आदि ने भी शासन-प्रशासन से इस खेल मैदान की सुध लेने की अपील की है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!