उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह सन्धू का कार्यकाल अगले 6 माह के लिए बढ़ा।

देहरादून। भारत सरकार ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. सुखवीर सिंह संधू का कार्यकाल अगले छह माह के लिए बढ़ा दिया है। प्रदेश के सामान्य प्रशासन के सचिव ने यह जानकारी दी हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव को 31 अगस्त से 31 जनवरी, 2024 तक छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। डॉ. एसएस संधू 1988 बैच के उत्तराखण्ड कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। उनका रिटायरमेंट इस महीने 31 जुलाई को हो रहा था,लेकिन उन्हें 6 महीने का एक्सटेंशन दे दिया गया है। अब वे जनवरी 2024 तक राज्य मे मुख्य सचिव रहेंगे। डॉ. संधू जुलाई 2021 में राज्य के मुख्य सचिव बनाए गए थे।



उन्हें ओम प्रकाश की जगह उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। डॉ. सधू ने केंद्र और उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पंजाब में विभिन्न क्षमताओं में.सराहनीय काम किया है। डॉ. सुखबीर सिंह संधू की ईमानदार कार्यप्रणाली को लेकर नौकरशाही में चर्चाएं होती रहती हैं,और मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू सीएम.पुष्कर सिह धामी के भी विश्वास पात्र माने जाते हैं।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!