नगर निगम हल्द्वानी के मेयर ने दी नगरवासियों को हरेले पर्व पर शुभकामनाएं, आज ही के दिन अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील।

हल्द्वानी (नैनीताल) नगर निगम हल्द्वानी के (मेयर) डॉ. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने सभी नगर वासियों को हरेले पर्व की हार्दिक बधाई के साथ शुभकामनाएं देकर सभी की उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की है। नगर निगम हल्द्वानी के मेयर डा0 जोगेन्द्र सिह रौतेला के आवास में पहुँच कर नगर के कई गणमान्य लोंगों ने उन्हैं हरेला पर्व की ढेर सारी हार्दिक बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वही मेयर ने सभी पहुँचे लोगों को हरेले पर्व की हार्दिक बधाई दी। उन्होने अपने सदेश में कहा कि आज का दिन हरेला पर्व सभी उत्तराखंड वासियों को जोर-शोर से अपने-अपने घरों में मनाना चाहिए। उन्होने कहा कि हरेला पर्व सभी जगह हरियाली होने का सदेश देता है, इस पर्व को हर किसी जनमानस को संजोकर आगे की पीढियों के लिए एक धरोहर के रूप में ले जाने का काम करना है।

यह पर्व उत्तराखंड की पहचान है, इस पावन पर्व पर सभी लोगो से अधिक से अधिक बृक्षारोपण करने की अपील की। उन्होने कहा कि वे सुबह से ही लोगों की समस्याओं को सुनते आ रहे है, जिसमे वे प्रत्येक दिन अपने आवास में दर्जनों समस्याओं को सुन कर निराकरण करते है, नगर की समस्याओं का निराकरण करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसी क्रम में उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद भी अपने आवास में कई समस्याओं को सुना, और लोगों को आश्वस्त कर भरोसा दिलाया।

हल्द्वानी। इसी बीच ईको टाउन फेस वन सोसाइटी हल्द्वानी के पदाधिकारियों ने भी आज सोमवार को माननीय महापौर डॉ. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला महोदय से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें लोक पर्व हरेला की हार्दिक बधाई देते हुए कॉलोनी में बन रहे जनमिलन केंद्र हेतु दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया l महापौर महोदय द्वारा शिष्टमंडल के पदाधिकारियों को भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया l शिष्टाचार मुलाकात करने वालों में नीरज गुप्ता अध्यक्ष, आलोक मिश्रा सचिव, के एस भाकुनी व जगमोहन साहनी आदि मौजूद थे l

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!