वार्ड में पौधरोपण पर विशेष ध्यान देना चाहिए – सुगंधा (निगम पार्षद)

तुगलकाबाद वार्ड की निगम पार्षद सुगंधा सचिन बिधुड़ी ने कहा, वार्ड के सभी पार्कों की देखरेख और पौधरोपण के लिए लगे हैं माली। (विशेष संवाददाता- कुन्दन)

दक्षिणी दिल्ली। देशभर के सभी राज्यों में वन महोत्सव अभियान के तहत पेड़-पौधों को लगाने का सीजन चल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत सभी राज्यों में लाखों पौधारोपण किए गए हैं। बीते दिनों देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस वर्ष 35 करोड़ पौधरोपण अभियान का शिलान्यास भी किया,जिसके तहत वृक्षारोपण किया गया। वन महोत्सव अभियान की कड़ी में दिल्ली सरकार ने 50 लाख पेड़ और पौधे लगाने का फैसला किया गया है। पौधों को लगाने की जिम्मेदारी दिल्ली सरकार के सभी संबंधित विभागों और दिल्ली नगर निगम को दी गई है।

संवाददाता कुन्दन ने वन महोत्सव अभियान की सत्यता जानने के लिए दक्षिणी दिल्ली के तुगलकाबाद विधानसभा के तुगलकाबाद वार्ड में दौरा किया। तुगलकाबाद वार्ड में भ्रमण के बीच वार्ड की पार्षद सुगंधा सचिन बिधुड़ी से बातचीत के कुछ अंश:-
संवाददाता – आपके वार्ड में निगम के अधीन कितने पार्क आते हैं ?
पार्षद – तुगलकाबाद में निगम के अधीन कुल 13 पार्क आते हैं। जिनमे छोटे 11 पार्क कालकाजी विस्तार के पॉकेटों में हैं और दो पार्क ओखला औधोगिक क्षेत्र में।
संवाददाता – इन पार्कों की देखभाल और रखरखाव की जिम्मेदारी के लिए क्या उपाय किये जाते हैं ?
पार्षद – सभी पॉकिगों के सभी पार्कों की देखरेख और रखरखाव निगम के माली करते हैं, इन सभी पार्कों में माली नियुक्त हैं और ओखला के दोनों पार्कों की देखभाल के लिए 3 माली हैं।

संवाददाता – देश के सभी राज्यों और दिल्ली में वन महोत्सव अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान के तहत आपके वार्ड में कितने पौधे लगाए गए हैं ?
पार्षद – दिल्ली में प्रत्येक वर्ष पौधरोपण अभियान चलाया जाता है। तुगलकाबाद वार्ड में अनेकों आरडब्ल्यूए भी हैं। प्रत्येक माह हम आरडब्ल्यूए और गैर सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर पौधरोपण करते हैं बल्कि वार्ड में किसी भी छोटे-मोटे कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड के वरिष्ठ लोगों से करवाते रहते हैं। बीते दिनों वार्ड के पॉकेगों में पिलखल, नीम, पीपल, गुलाब, कनेर आदि के पौधे लगाए गए हैं।
संवाददाता – क्या आपको जानकारी है कि बीते कुछ दिनों में ओखला इलाके में अनेकों पेड़ों को काट दिया गया है?
पार्षद – तुगलकाबाद वार्ड में ओखला ओधोगिक क्षेत्र का छोटा सा हिस्सा आता है। हमारे वार्ड के सभी पेड़ों पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यदि वार्ड में किसी पेड़ को काटने की जानकारी मिलेगी तो विभाग से ठोस कार्यवाही करने के लिए निर्देश जारी किये जायेंगे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!