भागवत कथा सुनने उमड़ी भीड़ भैरव मंदिर बेरतिया घटगाड़ में।

भिकियासैण/स्याल्दे। भैरव मंदिर बैरतिया घटगाड़ सुरमोली में आयोजित भागवत महापुराण कथा के चौथे दिन कथा सुनने बड़ी संख्या में लोग उमड़ रहे है। प्रसिद्ध कथावाचक गोपाल मणि की कथा सुनने दूर दराज से लोग पहुंच रहे हैं। देघाट क्षेत्र में गोपाल मणि जी को मानने वाले लोग बड़ी संख्या में उनकी कथा सुनने आ रहे है। गोपाल मणि जी गाय के संरक्षण व गाय को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने को लेकर लम्बे समय से भी प्रयासरत हैं।

कथा ब्यास गोपाल मणि जी ने कहा कि सनातन धर्म की मूल धूरी गाय है, गाय मे ही सभी देवताओं का वास है। गाय की समृद्धि में भी राष्ट की समृद्धि छुपी है। चौथे दिन की कथा में कथा ब्यास गोपाल मणि महाराज द्वारा सती माता के राजा दक्ष के यज्ञ कुण्ड में सती होने की कथा सुनाई कि सती द्वारा भगवान शिव की बात नहीं मानने व बिना आमंत्रण के पिता के यज्ञ में जाने का प्रतिफल रहा कि सती को अपना शरीर त्यागना पड़ा।

चौथे दिन की कथा में आज सुरमोली, नहैलगैर, लालनगरी, बैरतिया, तालेश्वर, देघाट, बौहरागांव के लोग बड़ी संख्या में कथा सुनने पहुंचे। कथा में मुख्य यजमान डबर सिंह मैठानी, भीम सिंह मैठानी, बालम सिंह मैठानी, कुन्दन सिंह मैठानी, ललित मैठानी, उमेश मैठानी, धनुली देवी मैठानी, देवेंद्र सिंह रावत, पूरन रजवार, महेंद्र सिंह बंगारी, भवान गिरी, हीरा सिंह रावत, बाला दत्त शर्मा आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Loading

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!