स्याल्दे के तिमली की पुष्पा आर्या को मिला राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार, क्षेत्रवासियों ने दी बधाई।

भिकियासैण/स्याल्दे। आंगनबाड़ी केंद्र तिमली विकास खंड स्याल्दे में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुष्पा आर्या को राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार मिलने पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी प्रकट करते हुए उन्हें बधाई दी है। देहरादून में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को आई.आर.डी.टी सभागार सर्वे चौक में आयोजित कार्यक्रम में राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार 2022-23 प्रदान किये। इस वर्ष 14 महिलाओं को राज्य स्त्री शक्ति तीलू रौतेली पुरस्कार एवं 35 महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार प्रदान किया गया।

सभी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को 51-51 हजार रूपये की धनराशि उनके खाते में डिजिटल हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुरस्कृत प्राप्तकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली मातृशक्ति को सम्मानित कर वे स्वयं आज गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। विकासखंड स्याल्दे की पुष्पा आर्या को राज्य स्तरीय पुरस्कार मिलने पर विधायक सल्ट महेश जीना, भाजपा जिला महामंत्री एड. पूरन रजवार, मण्डल अध्यक्ष कुंन्दन लाल, पूर्व प्रमुख राधारमण उप्रेती, व्यापार संघ अध्यक्ष दर्शन जोशी, प्रेम गिरि गोस्वामी, भूपेंद्र नेगी, एड. राकेश बिष्ट आदि ने तिमली में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुष्पा आर्या को मिले इस सम्मान पर ढेर सारी बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Loading

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!