‘दिल्ली होगी साफ़’ महा अभियान में आप नेता सचिन बिधुड़ी ने की फॉगिंग।

तुग़लकाबाद वार्ड की पार्षद सुगंधा सचिन बिधुड़ी ने नगर निगम के कर्मियों और स्थानीय लोगों के साथ ‘दिल्ली होगी साफ़’ महा अभियान में की भागीदारी। (विशेष संवाददाता- कुन्दन)

दक्षिणी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के महत्वकांशी महा अभियान “दिल्ली होगी साफ़” अभियान के तहत तुग़लकाबाद वार्ड के तेखण्ड गाँव और तुग़लकाबाद के बंगाली कॉलोनी में निगम कर्मियों, निगम पार्षद सुगंधा और आम आदमी पार्टी के नेता सचिन बिधूड़ी की अगुवाई में सफाई और फॉगिंग की गई। “दिल्ली होगी साफ़” अभियान के तहत क्षेत्र में सघन सफाई अभियान चलाया गया। दिल्ली होगी साफ़ महा अभियान में आम आदमी पार्टी के अनेकों कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की। दिल्ली नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ क्षेत्र के सामाजिक और स्थानीय निवासियों के साथ निगम पार्षद पति सचिन बिधुड़ी एवं अनेकों कार्यकर्ताओं ने सड़कों और गलियों में सघन सफाई अभियान चलाया। आम आदमी पार्टी के नेता सचिन बिधुड़ी ने निवासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के सबसे लोकप्रिय नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में अब दिल्ली में कूड़े के पहाड़ों के ढेर खत्म हो रहे हैं। वहीँ, ईमानदारी से कार्य करते हुए दिल्ली को साफ, सुथरा और स्वच्छ राजधानी के रुप में एक पहचान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि तुग़लकाबाद वार्ड के सभी इलाकों में निगम कर्मचारी और अधिकारी सफ़ाई और स्वच्छता पर विशेष ध्यान लगाये हुए हैं। निगम के कार्यों से सम्बंधित किसी भी प्रकार की शिकायत को तत्काल प्रभाव से निपटाया जा रहा है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Loading

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!