राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन में आयोजित हुआ भिकियासैंण में लोक अदालत।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एंव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार आज जनपद के समस्त न्यायालयों/वाहय न्यायालयों एवं तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसी क्रम में आज शनिवार को सिविल जज भिकियासैंण आदर्श त्रिपाठी की गठित बैंच संख्या 7 के समक्ष निस्तारण हेतु सिविल जज भिकियासैंण न्यायालय से सम्बन्धित 3 मामले निस्तारण हेतु रखे गये। उक्त गठित बैच द्वारा सिविल जज भिकियासैंण न्यायालय के 2 लम्बित मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया।

उधर सिविल जज रानीखेत की गठित बैंच सख्या 5 के समक्ष निस्तारण हेतु सिविल जज रानीखेत न्यायालय से सम्बन्धित 8 लम्बित मामले निस्तारण हेतु रखे गये। उक्त गठित बैंच द्वारा सिविल जज रानीखेत से सम्मनित 4 मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया, जिसमें 2,60,500/- समझौता धनराशि रही।