सीएम के कई लोगों को दायित्व सौंपे जाने पर रानीखेत विधान सभा से कैलाश पंत को भी शामिल किये जाने दी लोगों में हर्ष की लहर।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा) लंदन में निवेशकों से मिले रुझान से उत्साहित मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून लौटने से पहले ही दायित्वों की पहली सौगात दे दी। बुधवार देर रात शासन ने भाजपा के 10 वरिष्ठ नेताओं को दायित्व दिए जाने का आदेश जारी कर दिया है। इन दायित्वों में पांच विभिन्न परिषदों व संस्थाओं में अध्यक्ष और पांच उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने दायित्व दिए जाने की जानकारी दी। बता दें कि पिछले लंबे समय से भाजपा में दायित्वों को बांटे जाने की इंतजार हो रहा था। मुख्यमंत्री के लंदन जाने से पहले ही दायित्व बांटे जाने की सुगबुगाहट थी। सूत्रों के मुताबिक, विदेश जाने से पहले माननीय मुख्यमंत्री जी ने अफसरों को संकेत दे गए थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी पितृ पक्ष शुरू होने से पहले ही दायित्वों की पहली सूची जारी होने की संभावना जताई थी। कौन मंत्री व राज्य मंत्री स्तर का दायित्वधारी है, यह दर्जा बाद में तय होगा।

इन नेताओं को मिली सौगात-
1- मुफ्ती शमून कासमी : अध्यक्ष, उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद्।
2- बलराज पासी : अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य बीज एवं जैविक उत्पाद प्रमाणीकरण संस्था
3- अनिल डब्बू : अध्यक्ष, कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड (मंडी)
4- कैलाश पंत : अध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड।
5- नारायण राम टम्टा : अध्यक्ष, हरिराम टम्टा परंपरागत शिल्प उन्नयन संस्था।
6- ज्योति प्रसाद गैरोला : उपाध्यक्ष, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति (राज्य स्तरीय )।
7- रमेश गड़िया : उपाध्यक्ष, उत्तराखंड राज्य स्तरीय जलागम परिषद।
8- मधु भट्ट : उपाध्यक्ष, उत्तराखंड संस्कृत साहित्य एवं कला परिषद।
9- सुरेश भट्ट : उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद
10- शिव सिंह बिष्ट : उपाध्यक्ष, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद्।

इधर विधान सभा क्षेत्र रानीखेत निवासी ग्राम सिरमोली से पूर्व भाजपा संगठन मंत्री व पूर्व दर्जा मंत्री कैलाश पंत को अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य सलाहकार श्रम संविदा बोर्ड का दायित्व सौंपे जाने पर यहां सभी राजनैतिक संगठनों व शुभ चिन्तकों, समाजसेवियों के साथ ही ककलासों पट्टी वासियों ने श्री पन्त को ढेर सारी हार्दिक बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!