राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट के बच्चों का हुआ चयन राज्य स्तरीय खेलों के लिए।
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/10/124091e1-dac3-44d3-a6fa-de4e208baa2e-1024x472.jpeg)
भिकियासैंण (अल्मोड़ा) विकासखण्ड भिकियासैंण के राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट के तीन बच्चों का चयन राज्य स्तरीय खेलों के लिए हुआ है। कु. मोनिका का चयन लम्बी कूद व विशाल व यश कुमार का चयन खो – खो के लिए हुआ है। बच्चों की इस सफलता पर खंड शिक्षा अधिकारी भिकियासैंण डॉ. रवि मेहता, विद्यालय के प्रधानाध्यापक डी. एस. गिरी, शिक्षक कृपाल सिंह शीला, सतीश कुमार, बलवीर सिंह, अभिषेक मैखुरी, केआर धौलाखंडी के साथ ही विद्यालय के संरक्षक नन्दकिशोर उप्रेती, दमयन्ती देवी, गीता उप्रेती आदि द्वारा हर्ष व्यक्त कर बच्चों को ढेर सारी बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/10/Dainik-Shubharambh-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/10/12-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/10/Harela-Poster-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/10/1-1-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/10/2-1024x1024.jpg)
![](https://dainikshubharambhnews.com/wp-content/uploads/2023/10/Harela-Poster-1024x1024.png)