पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रेसवार्ता करके राज्य सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरा।

रामनगर (नैनीताल) रामनगर पहुंचे राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अलावा पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने उनका जोरदार स्वागत किया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने रानीखेत रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में उन्होंने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि राज्य सरकार बागेश्वर उप चुनाव के बाद से नगर पालिका के चुनाव टालने में लगी हुई है, लगता है भाजपा को हार का डर सता रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार नगर पालिका के चुनाव लोकसभा चुनाव के बाद कराना चाहती है।

साथ ही उन्होंने समय पर ही चुनाव कराने को कहा है। वही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गन्ने का मूल्य तय नहीं कर पा रही है, गन्ने का मूल्य चार सौ रुपए प्रति क्विंटल की मांग की है। उन्होंने कहा कि महिलाओ के सम्मान के मामले में भाजपा सरकार दिखावा करती है, जबकि कांग्रेस महिलाओ को सम्मान देती है, वही उन्होंने धान खरीद के मामले में भाजपा सरकार धान में नमी बताकर दाम कम कर रही है, धान खरीद के मामले में राज्य सरकार की व्यापारियों से साठगांठ हो गई हैं। सरकार जनता का हित नही चाहती हैं। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर लोगो को हटाना गलत है, यह लोग वर्षो से यहां रह कर काम रहे हैं, जिन्हें अतिक्रमण के नाम पर उजाड़ा जा रहा है। पांच राज्यों के चुनावो में कांग्रेस की बड़ी जीत होंगी, और भाजपा की हार होंगी। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी और उत्तराखंड में भी पांचों सीटों पर कांग्रेस के सांसद बनेंगे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!