जै माँ दुर्गा कमेटी स्याल्दे की रामलीला में विधायक महेश जीना ने की शिरकत।

भिकियासैंण/स्याल्दे। जै माँ दुर्गा कमेटी व व्यापार मंडल स्याल्दे के तत्वाधान में श्री रामलीला मंचन के तृतीय दिवस पर मुख्य अतिथि विधायक सल्ट महेश जीना द्वारा उद्घाटन किया गया। कमेटी के अध्यक्ष वालम मनराल व व्यवस्थापक डिकम्बर धौलाखंडी संरक्षक मोहन सिंह रावत द्वारा श्री जीना का जोरदार स्वागत किया। विधायक जीना ने रामलीला कमेटी व व्यापार संघ के पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि श्री राम चन्द्र के आदर्शों पर हम सभी लोगों को चलकर एक अच्छे कार्यो के लिए साथ देने को कहा। साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन शिव मंदिर के निमार्ण करने हेतु दो लाख रुपये की विधायक निधि से घोषणा की। रामलीला मंचन में मुख्य अभिनय परशुराम-लक्ष्मण संवाद व रावण के पात्र द्वारा खूब वाह वाही लूटी।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष स्याल्दे कुन्दन लाल, हरीराम आर्या, सुरेश कड़ाकोटी, मनोज नेगी, हृदेश मेहरा, व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्शन जोशी, जितेन्द्र रजवार, चम्पा नेगी, मोहन सिह मनराल, देव सिह नेगी, कृपाल दत्त, दौडियाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष भवान गिरी, सिताराम जोशी, नन्दन सिह, गौरीशंकर आर्या, गिरीश नेगी, उमेश जोशी, मनोज पटवाल, धनश्याम बंगारी, सुन्दर लाल वर्मा, जगदीश जोशी, हर्षित मंगच्वाड़ी आदि भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Loading

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!