विकासखंड ताड़ीखेत के सलौनी ग्रामवासी चन्दन सिंह 3 माह घर से लापता चले, अब ग्राम प्रधान नवीन आर्या को मिले सकुशल।

भिकियासैंण/रानीखेत। रानीखेत से 3 महीने पहले लापता हुए चन्दन सिंह मथुरा में मिले है। इस बीच उनके परिजनों ने सभी संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। लेकिन 3 माह बीत जाने के बाद चन्दन सिंह फरीदाबाद में एक सड़क पर मिले थे। जिसके बाद उन्हें मथुरा में असहाय लोगों की मदद करने वाली एक संस्था अपने घर आश्रम मथुरा ले आई। रानीखेत तहसील के ड्योड़ाखाल क्षेत्र के सलोनी के ग्राम प्रधान नवीन आर्य ने बताया, है कि जिस समय उन्हें अपना घर आश्रम ले जाया गया था, तब उनकी हालत बहुत दयनीय थी। उनके सिर से खून बह रहा था। संस्था द्वारा उनका उपचार किया गया। उस समय वे अपने बारे में कुछ भी बता पाने कि स्तिथि में नहीं थे। कुछ दिनों कि देखभाल और स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्होंने अपने घर के बारे में संस्था के सदस्यों को जानकारी दी।

चन्दन सिंह से मिली जानकारी के अनुसार संस्था द्वारा थाना रानीखेत से संपर्क कर सलोनी के ग्राम प्रधान नवीन आर्य से बात कि गयी। ग्राम प्रधान नवीन आर्य ने बताया कि चन्दन सिंह उनके गांव के निवासी है, और इनकी 2 बेटियां और पत्नी है, लेकिन वे इस स्तिथि में नहीं है कि इन्हें लेने आ सके। इसके उपरांत ग्राम प्रधान नवीन आर्य उन्हें लेने फरीदाबाद पहुंचे, और तमाम कार्यवाही के बाद सकुशल चन्दन सिंह को उनके परिजनों के पास पहुंचने में अहम भूमिका निभाई। इस नेक कार्य के लिए परिजनों व क्षेत्रीय लोगों ने ग्राम प्रधान नवीन आर्या की खूब सराहना की है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!