थाना भतरौंजखान के दनपौ में तीन लोगों को गुलदार ने किया हमला, गुस्साये लोगों ने एन. एच. पर किया सांकेतिक जाम।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा) नगरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक गुलदार का आतंक बना हुआ है, जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है। वहीं भतरौंजखान थाना क्षेत्र के दनपौ गांव में गुलदार के हमले में एक महिला सहित तीन लोग घायल हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बीते कल शुक्रवार को दनपौ गांव की ममता रावत (48) वर्ष घर के पास ही खेत में घास काट रही थी कि इसी बीच गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। साथियों के शोर मचाने पर गुलदार वहां से भाग गया। इसके कुछ देर बाद ही कुछ ही दूरी पर खेत में काम कर रहे महेश नैनवाल (45) पर भी गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। उन्होंने भी शोर मचाया तो गुलदार भागा गया कि इसी बीच यजमान के घर से लौट रहे पुरोहित नौघर निवासी प्रदीप कुमार (30) वर्ष पर भी गुलदार ने हमला कर दिया। संयोग से तीनों की जान बच गई। तीनों घायलों का पीएचसी भतरौंजखान में इलाज चल रहा है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत है। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई है। साथ ही जल्द पिंजरा लगा कर गुलदार को पकड़ने की मांग की गई है।

भिकियासैंण। क्षेत्र में गुलदार ने तीन लोगों पर हमला कर दिये जाने पर आज शनिवार को कुछ लोगों ने भतरौंजखान-रामनगर एन. एच. मोटर मार्ग हॉस्पिटल के नीचे रोड में आधे घंटे का सांकेतिक जाम लगा दिया, उन्होंने विभाग से तुरन्त पिंजरा लगाने की मांग की। जाम की सूचना पर तहसील दार निशारानी व थानाध्यक्ष भतरौंजखान मदन मोहन जोशी ने घटना स्थल में पुलिस बल के सांथ जाम खुलवाया। जाम लगाने में दीपक करगेती, जगत रावत, प्रताप सिंह के अलावा कई लोग मौजूद थे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!